टाटा मोटर्स के सहयोग से लखनऊ में इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू हो गई है। भारत में अगले 9 महीनों में Lucknow City Transport Services Ltd (LCTSL) को टाटा करीब 40 इलेक्ट्रिक बसें सप्लाई करेगा। टाटा मोटर्स की पहली इलेक्ट्रिक बस को शहरी विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने हरी झंडी दिखाई। नई इलेक्ट्रिक बस आलमबाग डिपो से अपनी यात्रा शुरू करेगी।
टाटा मोटर्स और टाटा मार्कोपोलो के मेल जोल से बनी अल्ट्रा इलेक्ट्रिक बसें एक बार में 150 किलोमीटर तक की यात्रा आसानी से करेंगी। कंपनी ने बसों की फास्ट चार्जिंग के लिए आलमबाग डिपो में एक चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया है। इन बसों को जल-जमाव के कारण टूटने से बचाने के लिए छत पर ली-आयन बैटरी लगाई गई है।
इस अवसर पर Product Line Head रोहित श्रीवास्तव ने कहा कि “टाटा मोटर्स हमेशा ई-मोबिलिटी के विकास में सबसे आगे रही है और यह ऑर्डर हमारे बेस्ट-इन-क्लास समाधान का एक उदाहरण है। टाटा मोटर्स WBTC (पश्चिम बंगाल), LCTSL (लखनऊ), AICTSL (इंदौर), ASTC (गुवाहाटी), J & KSRTC (जम्मू) और JCSL (जयपुर) सहित छह सार्वजनिक परिवहन उपक्रमों को 255 इलेक्ट्रिक बसों की आपूर्ति करेगी।
यह 32 सीटर इलेक्ट्रिक बस आलमबाग टर्मिनल से गोमतीनगर के विराजखंड रूट पर चलेगी। इस दूरी का किराया 40 रुपये होगा। बस चारबाग, जीपीओ, सिकंदरबाग चौराहा, डालीबाग एवं लोहिया पार्क होकर गोमतीनगर तक जाएगी। मनाली के पास रोहतांग दर्रे के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा भारत की पहली इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू की गई थी।