फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 जहां 35 रुपये में मिल जाए बाइक, ऐसा देश है मेरा

विज्ञापन
tvs xl100
विज्ञापन
क्या आपको पता है कि देश की सबसे सस्ती पेट्रोल से चलने वाली मोटरसाइकिल कौन सी है? अगर जवाब नहीं पता है तो इस आलेख को पूरा पढ़िए, इसे पढ़कर न सिर्फ आपका सीना चौड़ा हो जाएगा बल्कि आपको भारतीय होने पर भी गर्व होगा। मौजूदा समय में देश की सबसे सस्ती बाइक है एक्सएल 100। यह टीवीएस का ब्रांड है और इसकी कुल कीमत है 36 हजार 864 रुपये। अगर आप इसे ईएमआई पर खरीदते हैं हर महीने इसकी ईएमआई आती है 1068 रुपये यानी कि रोजाना के हिसाब से महज 35 रुपये। एक तरह से देखा जाए तो मोपेड कटेगरी में आने वाली यह बाइक आपकी रोजाना की सब्जी से भी सस्ती है। 
विज्ञापन


टीवीएस इस सेगमेंट  सालों से लोकप्रियता के साथ अपना काम कर रही है। छोटे-छोटे व्यापारियों के लिए यह मोपेड किसी वरदान से कम नहीं है। महज 35 रुपये रोज के खर्च पर मिलने वाली इस मोटरसाइकिल से व्यापारी हर महीने हजारों रुपये आसानी से कमा लेते हैं। आम आदमी खासकरके गांव में रहने वाले लोग इसके मुरीद हैं। आइए आपको इस देशी मोटरसाइकिल के स्पेसीफिकेशन से रूबरू करवाते हैं।

इस मोपेड में 99.70 सीसी का इंजन लगा है जो कि 4.30 बीएचपी की शक्ति 6000 आरपीएम  पर तथा 6.50 एनएम का टॉर्क 3500 आरपीएम पर देता है। इस पर आसानी से 150 किलोग्राम का वजन उठाया जा सकता है। टीवीएस की यह बाइक दक्षिण भारत में सबसे ज्यादा बिकती है। इसकी डिमांड को देखते हुए टीवीएस समय-समय पर इसको अपग्रेड भी करती रहती है। तो अगर आपको यह मोपेड पसंद है तो महज 35 रुपये बचाकर इसे आप खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें