फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के हर राज्य में एक जैसी होगी कार की कीमत? सरकार लाने जा रही ये नियम

Fri, 22 Dec 2017 09:49 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
वाहनों के रजिस्ट्रेशन की बात आती है तो हमारे देश में हर राज्य में अलग-अलग टैक्स लगता है। इससे वाहनों की ऑन रोड कीमत भी राज्यों के हिसाब से बदलती रहती है। गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) के लागू होने के बाद से यह संभावनाएं भी बढ़ गई हैं कि देश में जल्द ही सिंगल रोड टैक्स भी लागू हो सकता है। 
विज्ञापन


पढ़ें: इस कंपनी ने लॉन्च किया देश का सबसे फास्ट ई-स्कूटर, 1 रुपए में चलेगा 10 किमी.

ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्र सरकार जल्द ही 'वन नेशन, वन टैक्स' को लाने जा रही है। इस नए नियम के तहत, वाहनों का रजिस्ट्रेशन आसान बन जाएगा और हर राज्य में समान रोड टैक्स लागू हो सकता है। इसके अलावा, वर्तमान में सिर्फ क्षेत्रिय ट्रांसपोर्ट ऑफिस (RTO) के जरिए ही नए वाहन का रजिस्ट्रेशन होता है। नए प्रस्तावित बिल के आने के बाद, बिना आरटीओ के पास जाए कार डीलरशिप से भी वाहन का रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकेगा। 

सरकार मोटर वाहन अधिनियम 1988 को जगह  मोटर वाहन (संशोधित) अधिनियम, 2016 लागू करने की योजना बना रही है। शीतकालीन सत्र में इसे पेश किया जा सकता है। लोकसभा में इसे सहमति मिल चुकी है और अब से राज्य सभा में आखिरी बहस के लिए पेश किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें