फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Care Tips: घर के पास वाले मैकेनिक से करवाते हैं गाड़ी की सर्विस, तो किन बातों का रखें ध्यान, जानें डिटेल

Wed, 14 Feb 2024 09:28 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी अपने घर के पास वाले अपनी कार की सर्विस करवाते हैं। तो किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्यादातर लोग सर्विस सेंटर पर अपनी कार की सर्विस करवाने की जगह घर के पास वाले मैकेनिक से गाड़ी की सर्विस करवाना पसंद करते हैं। लेकिन ऐसा करने पर किन बातों का ध्यान रखकर गाड़ी की उम्र को बढ़ाया जा सकता है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन


नजदीकी मैकेनिक है पसंद
अगर आपको भी अपने घर के पास वाला मैकेनिक अपनी कार के लिए सही लगता है। तो आपकी तरह ही देश के कई अन्य लोग भी ऐसा करते हैं। सर्विस सेंटर पर जाने के लिए समय निकालना, अपाइंटमेंट लेना, गाड़ी के नंबर का इंतजार करना आदि में काफी समय लग जाता है। इसलिए कई लोग घर के पास वाले मैकेनिक से ही गाड़ी की सर्विस करवाना पसंद करते हैं।
 

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: किसी कार के सस्ते वैरिएंट को खरीदने में है समझदारी, या होता है नुकसान, जानें सबकुछ

विज्ञापन


रखें इंजन ऑयल का ध्यान
जब भी आप अपने घर के पास वाले मैकेनिक से गाड़ी की सर्विस करवाएं। तो हमेशा इंजन ऑयल की क्वालिटी का ध्यान रखें। कंपनी में एक तय मानक वाला इंजन ऑयल ही गाड़ी में डाला जाता है। लेकिन बाजार में कई क्वालिटी के इंजन ऑयल मिलते हैं। ऐसे में अपनी गाड़ी के लिए कौन सा इंजन ऑयल सबसे बेहतर होगा। इसकी जानकारी लेने के बाद ही उसका उपयोग करना बेहतर होता है।

यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप

ब्रेक भी हैं जरूरी
बाहर से सर्विस करवाते समय अपनी कार के ब्रेक और ब्रेक ऑयल को भी चेक करवाना बेहतर रहता है। अगर गाड़ी के ब्रेक शू खत्म हो रहे हैं या ब्रेक ऑयल की मात्रा कम हो रही है। तो ब्रेक पैड बदलना और ब्रेक ऑयल टॉप-अप करना बेहतर रहता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल

सस्पेंशन भी करवाएं चेक
सर्विस के समय गाड़ी के सस्पेंशन को भी चेक करवाना चाहिए। ऐसा करने से आप अगली सर्विस तक आने वाली कई परेशानियों से बच सकते हैं। जरुरी हो तो गाड़ी के सस्पेंशन का काम करवाना बेहतर रहता है। इससे कार चलाने में आपको आराम भी मिलता है।

यह भी पढ़ें -  Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज

रहें सतर्क
जब भी आप अपनी कार को बाहर सर्विस करवाएं। तो हमेशा इस बात का ध्यान भी रखें कि गाड़ी में कोई और परेशानी भी हो तो उसकी जानकारी अपने मैकेनिक को दें। ऐसा करने से समय रहते हुए गाड़ी में आने वाली परेशानी को ठीक करवाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें