फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honda रिकॉल: होंडा ने H'ness CB350 बाइक की कई यूनिट्स को वापस मंगाया, आई यह खराबी

Sat, 13 Mar 2021 01:11 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने यह नहीं बताया है कि H'ness CB350 की कितनी यूनिट्स इससे प्रभावित हो सकती हैं। यह कहा गया है कि सभी संभावित प्रभावित यूनिट्स के ग्राहकों से या तो फोन कॉल या एसएमएस या ईमेल के जरिए संपर्क किया जाएगा। 
विज्ञापन
Honda H'Ness CB 350 - फोटो : Honda Motorcycle and Scooter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने अपनी H'ness CB350 बाइक की कई यूनिट्स को रिकॉल किया है। इस बाइक को हाल ही में काफी धूमधाम से लॉन्च किया गया था। बाइक के ट्रांसमिशन में आई खराबी को ठीक करने के लिए कंपनी ने बाइक को वापस मंगाया है। 
विज्ञापन

एहतियात के तौर पर बाइक की रिकॉल

कंपनी के अनुसार, पिछले साल 25 नवंबर से 12 दिसंबर के बीच निर्मित H'ness CB350 बाइक की कुछ यूनिट्स को रिकॉल किया गया है। ट्रांसमिशन शाफ्ट के चौथे-गियर में एक अलग ग्रेड की सामग्री के इस्तेमाल किया गया है। जिससे लंबे समय तक उपयोग या चलाने पर खराबी आ सकती है। हालांकि, एचएमएसआई का कहना है कि अब तक कोई भी ऑन-रोड ऐसे किसी फॉल्ट या ब्रेकडाउन की सूचना नहीं मिली है। 

ग्राहक खुद से भी कर सकते हैं पता

हालांकि एचएमएसआई ने यह नहीं बताया है कि H'ness CB350 की कितनी यूनिट्स इससे प्रभावित हो सकती हैं। यह कहा गया है कि सभी संभावित प्रभावित यूनिट्स के ग्राहकों से या तो फोन कॉल या एसएमएस या ईमेल के जरिए संपर्क किया जाएगा। 

कंपनी ने कहा है कि ग्राहक खुद से भी इस बात की जांच कर सकते हैं कि उनका वाहन इस अभियान के दायरे में आता है या नहीं। इसके लिए ग्राहकों को अपने यूनिक व्हीकल आइडेंटिफिकेशन नंबर (VIN) को Honda BigWing की वेबसाइट पर जमा करना होगा और उन्हें इसकी जानकारी मिल जाएगी।" 

कीमत और मुकाबला

एचएमएसआई ने अक्तूबर 2020 में Honda H'Ness CB350 को 1.85 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। भारतीय बाजार में 350 cc सेगमेंट बाइक्स में Honda H'Ness CB350 का Royal Enfield Classic 350, Jawa Motorcycles और Benelli Imperiale 400 जैसी मोटरसाइकिलों से सीधा और कड़ा मुकाबला है। Honda H'ness CB350 को दो वेरिएंट्स- DLX और DLX Pro में उपलब्ध है। लॉन्चिंग के बाद इसकी कीमत में इजाफा भी किया गया है। 

इंजन और ट्रांसमिशन

Honda H'Ness CB 350 में पावर के लिए 348 सीसी, सिंगल सिलिंडर, एयर-कूल, 4-स्ट्रोक, OHC इंजन दिया गया है। यह इंजन 5,500 आरपीएम पर 20.8 bhp का अधिकमत पावर और 3,000 आरपीएम पर 30 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। 
विज्ञापन

सस्पेंशन और ब्रेकिंग

Honda H'Ness CB 350 के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फॉर्क्स सस्पेंशन दिया गया है। वहीं, इसके रियर में ट्विन रियर शॉक्स दिए गए हैं। ब्रेकिंग के लिए बाइक के फ्रंट में 310 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया गया है। वहीं, इसके रियर में 240 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक मिलता है। सुरक्षा के लिए इसमें डुअल-चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) दिया गया है। 

कंपनी इस बाइक को एक प्रीमियम उत्पाद के तौर पर पेश करती है और रिटेल स्टोर्स के होंडा बिग विंग ब्रांड के जरिए इसकी बिक्री करती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें