फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hero ने पेश किये सस्ते स्कूटर, 100 किलोमीटर की मिलेगी माइलेज

Tue, 20 Aug 2019 04:23 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Hero Electric Optima ER and Nyx ER - फोटो : Hero
विज्ञापन

Hero Electric ने भारत में अपने दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर Optima ER और Nyx ER को लॉन्च कर दिए हैं। खास बात यह है कि Optima और Nyx नाम के ये दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में पहले से ही मौजूद हैं। लेकिन अब नए मॉडल्स में ER जोड़ दिया है जिसका मतलब है ज्यादा रेंज (एक्सटेंडेड रेंज) है। कहने का मतलब ये दोनों नए स्कूटर्स पहले मौजूदा मॉडल्स की तुलना में अब ज्यादा दूरी तय करेंगे। और इसके लिए कंपनी ने इनमें ड्यूल लिथियम-आयन बैटरी का इस्तेमाल किया है।

विज्ञापन

कीमत

बात कीमत की करें तो नए Optima ER  की कीमत 68,721 (एक्स शोरूम कीमत) रुपये रखी है जबकि Nyx ER की कीमत 69,754 (एक्स शोरूम कीमत) रुपये रखी है। ये कीमतें नॉर्थ ईस्ट को छोड़कर पूरे भारत के लिए हैं। नॉर्थ ईस्ट में Optima ER  की कीमत 71,543 और Nyx ER की कीमत 72,566 रुपये है।

  110 km की माइलेज

Hero Electric ने इन दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर में ड्यूल लिथियम-आयन बैटरी लगाई है। बैटरी 4-5 घंटे में फुल चार्ज की जा सकती हैं। कंपनी का दावा किया है कि फुल चार्ज के बाद Optima ER, 110 किलोमीटर और Nyx ER, 100 किलोमीटर की दूरी तय कर सकेंगे। वहीं इन दोनों स्कूटर्स की टॉप स्पीड 42 किलोमीटर प्रति घंटा है। इन स्कूटर में लगी बैटरी 5 साल तक चलेगी ऐसा कंपनी का दावा है।
विज्ञापन

खास फीचर्स

Optima ER और Nyx ER  में LED हेडलाइट्स, डिजिटल स्पीडोमीटर, अलॉय व्हील्स, टेलेस्कोपिक सस्पेंशन और रिजनरेटिव ब्रेकिंग जैसी सुविधाएं मिलती हैं। Optima ER कॉलेज स्टूडेंट्स और ऑफिस आने-जाने के इस्तेमाल के लिए बनाया है जबकि Nyx ER  को ई-कॉमर्स डिलिवरी, रेंटल ई-बाइक्स और छोटे व्यवसायों को ध्यान में रखते हुए बनाया है।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें