फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आ गई है ऐसी कार, व्हीलचेयर समेत कार में बैठकर कर सकेंगे दिव्यांग ड्राइव

Thu, 13 Sep 2018 04:00 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
wheelchair electric car
विज्ञापन

दुनिया में शोधकर्ता लगातार अपने शोध से सबको चौंकाते रहते हैं। आम आदमी भी अपनी सुविधाओं के लिए हर मुमकिन कोशिश करता है। वहीं शोधकर्ता भी लोगों के जीवन को सुगम और सार्थक बनाने के लिए हर संभव कोशिश करते हैं।

विज्ञापन


दिव्यांगों के लिए अब तक व्हीलचेयर ही एक मात्र उनका सहारा था लेकिन हंगरी की केंगुरू नाम की एक कंपनी ने ऐसी कार पेश की है जिसमें दिव्यांग अपनी व्हीलचेयर के साथ आसानी से बैठ सकते हैं और खुद ड्राइव भी कर सकते हैं।

व्हीलचेयर पर बैठा हुआ व्यक्ति पहले से ही लाचार होता है और इनकी सबसे बड़ी लाचारी होती है कि वह एक जगह से दूसरी जगह पर आसानी से जा नहीं सकते हैं। हमारे आस पास कई ऐसे लोग हैं जो कि व्हीलचेयर पर हैं और जब पूरा परिवार कहीं किसी ट्रिप पर जाने की तैयारी कर रहा होता है वो व्हीलचेयर पर बैठा व्यक्ति घर के किसी कोने में एक निर्जीव सामान की तरह पड़ा रहता है।
विज्ञापन


सामान्य तौर पर व्हीलचेयर के साथ लोगों को कार में बैठने के लिए कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है लेकिन केंगारू की ये नई व्हीलचेयर इलेक्ट्रिक कार दिव्यांग लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इस कार में पीछे की तरफ एक बड़ा दरवाजा दिया गया है जो कि पूरी तरह खुल जाता है और दरवाजा खुलने के बाद इसमें इतना स्पेस होता है कि व्हीलचेयर सहित व्यक्ति को सीधे कार में बैठाया जा सकता है।

कार में बैठाने के लिए दिव्यांग को अपने व्हीलचेयर से उठने की भी जरूरत नहीं पड़ती है। कार का दरवाजा रिमोट कंट्रोल से खोला जा सकता है। इस कार में केवल एक ही दरवाजा दिया गया है। जो कि पीछे की तरफ है।
विज्ञापन

  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें