अगस्त में यात्री वाहन, दोपहिया वाहन और कमर्शियल वाहनों सहित सभी सेगमेंट में तेज उछाल देखने को मिला है। पिछले महीने देशभर में कुल 13,84,711 गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन हुए, जबकि पिछले साल के इसी महीने ये आंकड़ा 12,09,550 था।
Auto Sales Data August 2021 : कोरोना महामार की दूसरी लहर में संक्रमण दर कम होने और बाजारों के एक बार फिर से खुल जाने का असर वाहन उद्योग की बिक्री पर दिखाई दे रहा है। अगस्त 2021 में विभिन्न श्रेणियों में कुल वाहन बिक्री में सालाना आधार पर 14.48 फीसदी की ग्रोथ हुई है। अगस्त में यात्री वाहन, दोपहिया वाहन और कमर्शियल वाहनों सहित सभी श्रेणियों में तेज उछाल आया। पिछले महीने देशभर में कुल 13,84,711 गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन हुए, जबकि पिछले साल के इसी महीने ये आंकड़ा 12,09,550 था।
विज्ञापन
वाहन उद्योग के संगठन फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पैसेंजर व्हीकल्स (यात्री वाहनों) की खुदरा बिक्री अगस्त में साल-दर-साल आधार पर 39 फीसदी बढ़कर 2,53,363 यूनिट्स पर पहुंच गई है। अगस्त, 2020 में यात्री वाहनों की बिक्री 1,82,651 यूनिट्स रही थी। अगर जुलाई 2021 की तुलना में देखें तो अगस्त में यात्री वाहनों की बिक्री 14.5 फीसदी बढ़ी है।
दोपहिया वाहनों की बिक्री बढ़ी
Hero Motocorp
- फोटो : For Reference Only
समीक्षाधीन महीने में टू-व्हीलर व्हीकल्स (दोपहिया वाहनों) की बिक्री सात फीसदी बढ़कर 9,76,051 यूनिट्स पर पहुंच गई। जो एक साल पहले समान महीने में 9,15,126 यूनिट्स रही थी।
तिपहिया वाहनों की मांग में तेजी
थ्री-व्हीलर (तिपहिया वाहनों) की बिक्री साल-दर-साल के आधार पर 80 फीसदी बढ़कर 34,410 यूनिट रही है। जो एक साल पहले समान महीने में 16,923 यूनिट्स रही थी। वहीं, ट्रैक्टर की बिक्री भी सालाना आधार पर 5.5 फीसदी बढ़कर 71,737 यूनिट रही है।
वहीं इस दौरान कमर्शियल व्हीकल्स (वाणिज्यिक वाहनों) बिक्री पिछले साल के अगस्त से 98 फीसदी बढ़कर 53,150 यूनिट रही है। अगस्त, 2020 में यह आंकड़ा 26,851 यूनिट्स था।
यात्री वाहनों में मारुति सबसे आगे
automobile sector
- फोटो : Social
अगस्त 2021 में मारुति सुजुकी 43 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ पहले नंबर पर रही। इस दौरान कंपनी ने 1,08,944 वाहनों की बिक्री की। हालांकि, अगस्त 2020 में उसकी बाजार हिस्सेदारी 49.57 फीसदी थी। वहीं, ह्यूंदै मोटर इंडिया लिमिटेड दूसरे स्थान पर रही और उसकी बाजार हिस्सेदारी 17.36 फीसदी थी। टॉप-5 में टाटा मोटर्स लिमिटेड, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड और किआ मोटर्स इंडिया भी शामिल रही।
दोपहिया सेगमेंट में हीरो है लीडर
Dr. Pawan Munjal Chairman and CEO of Hero MotoCorp with Actor Shah Rukh Khan at unveiling of company’s 100 millionth motorcycle
- फोटो : Hero MotoCorp (For Reference Only)
अगस्त 2021 में दोपहिया वाहन श्रेणी में हीरो मोटोकॉर्प बिक्री के लिहाज से सबसे आगे रही। कंपनी ने बीते महीने 3,13,074 यूनिट्स की बिक्री की और उसकी बाजार हिस्सेदारी 32.08 फीसदी रही। हालांकि, साल-दर-साल के आधार पर कंपनी की हिस्सेदारी में कमी आई है। अगस्त 2020 में हीरो की बाजार हिस्सेदारी 36.34 फीसदी थी। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया लिमिटेड दूसरे नंबर पर रही। होंडा की बाजार हिस्सेदारी 25.42 फीसदी रही।
फाडा ने कहा है कि अगस्त में बिक्री काफी शानदार रही है। पिछले साल के लो बेस के कारण इस साल बिक्री में भारी उछाल नजर आ रही है। फाडा ने अपने बयान में कहा है कि यात्री वाहनों और ट्रैक्टर सेगमेंट की बिक्री अगस्त में महामारी पूर्वकाल (pre-pandemic) स्तर पर आ गई है। दोपहिया और कमर्शियल वाहनों के लिए अभी भी मुश्किल बनी हुई है। फाडा ने यह भी कहा है कि चिप की कमी से वाहनों का उत्पादन प्रभावित हुआ है।