फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: अरविंद केजरीवाल ने शुरू किया ‘स्विच दिल्ली’ अभियान, जल्द ही सिर्फ इलेक्ट्रिक वाहन लेगी किराये पर

Thu, 04 Feb 2021 05:18 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार की इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने की नीति को दुनिया में सबसे बेहतर माना जाता है और इसे प्रतिबद्धता के साथ लागू करने का समय आ गया है।
विज्ञापन
Electric Car - फोटो : Unsplash
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनियाभर में बढ़ते वायु प्रदूषण पर काबू पाने के लिए तरह-तरह के प्रयोग किए जा रहे हैं। इसी के मद्देनजर इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को पूरी दुनिया में बढ़ावा दिया जा रहा है। ऐसे में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए गुरूवार को Switch Delhi (स्विच दिल्ली) अभियान की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि देश की राजधानी में प्रदूषण से मुकाबले के लिए लोग इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदें। केजरीवाल ने कहा कि अगले कुछ हफ्ते में उनकी सरकार विभिन्न उद्देश्यों के लिए केवल इलेक्ट्रिक वाहन किराये पर लेगी। 
विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल - फोटो : For Representation Only
मुख्यमंत्री ने आपूर्ति श्रृंखला और बड़ी कंपनियों, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, बाजार संगठनों, मॉल एवं सिनेमा हॉल को इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने और अपने परिसरों में चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए कहा। 
 

electric vehicles - फोटो : For Representation Only
उन्होंने कहा, ‘‘मैं युवकों से अपील करना चाहता हूं कि वे अपने पहले वाहन के तौर पर इलेक्ट्रिक वाहन खरीदें।’’ उन्होंने लोगों से अपील की कि अभियान को जन आंदोलन बनाएं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने की नीति को दुनिया में सबसे बेहतर माना जाता है और इसे प्रतिबद्धता के साथ लागू करने का समय आ गया है।

electric vehicles - फोटो : For Representation Only
केजरीवाल ने कहा, "स्विच दिल्ली अभियान में, इलेक्ट्रिक वाहनों के फायदों के बारे में जागरूकता पैदा की जाएगी। लोगों को बताया जाएगा कि यह दिल्ली को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने में कैसे योगदान दे सकता है। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे प्रदूषण फैलाने वाले पेट्रोल और डीजल वाहनों से इलेक्ट्रिक वाहन के प्रतिस्थापन को बढ़ावा देने के लिए अभियान में हिस्सा लें। और प्रदूषण मुक्त दिल्ली की दिशा में अपना योगदान दें।"
 
विज्ञापन

electric vehicles - फोटो : For Representation Only
उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन नीति के तहत, दिल्ली सरकार ने इलेक्ट्रिक दोपहिया और चार-पहिया वाहनों की खरीद पर व्यापक सब्सिडी की योजना बनाई है, इसके अलावा रोड टैक्स और पंजीकरण शुल्क भी माफ किए गए हैं।

केजरीवाल ने कहा कि अगस्त 2020 में पॉलिसी लॉन्च होने के बाद से 6,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन खरीदे गए हैं। सरकार ने शहर भर में 100 चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए निविदा भी जारी की है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने 2024 तक दिल्ली में कुल वाहन पंजीकरण में 25 फीसदी इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी का एक महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें