2019 honda shine data leaked
- फोटो : Rushlane
Honda CB Shine 125 SP में नया अपडेटेड 124.73cc, एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलिंडर इंजन मिलेगा, जो BS6 एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप होगा। यह इंजन 10.88hp की पावर देगा जोकि मौजूदा मॉडल से थोड़ी ज्यादा होगी। इसके अलावा इसमें फ्यूल इंजेक्शन की सुविधा मिलेगी। बाइक में 5 स्पीड गियरबॉक्स मिलेगा ।
लीक डॉक्युमेंट के मुताबिक BS6 मॉडल का साइज मौजूदा मॉडल से बड़ा है। विस्तार से बात करें तो बाइक की लंबाई 13mm बढ़कर 2,020mm हो गई है, जबकि चौड़ाई 785mm है। नई सीबी शाइन की ऊंचाई 1,103mm और व्हीलबेस 19mm बढ़कर 1,285mm हो गया है। इसके अलावा बाइक का वजन भी ज्यादा है।
BS6 Honda CB Shine 125 SP को जल्द ही बाजार में पेश किया जा सकता है। और बात कीमत की करें तो यह मौजूदा मॉडल से थोड़ी महंगी होगी। देखना होगा होंडा कब तक से लॉन्च करेगी, वैसे माना जा रहा है कि इसी साल इसे लॉन्च किया जायेगा।