फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BS6 इंजन के साथ Honda की CB Shine 125 SP जल्द होगी लॉन्च, जानकारियां हुईं लीक

Tue, 22 Oct 2019 10:14 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Honda Shine 125 with BS6 - फोटो : Social
विज्ञापन

देश में 125cc बाइक सेगमेंट में Honda की CB Shine का मुकाबला अभी तक किसी बाइक ने नहीं किया। अपने सेगमेंट की यह सबसे मजबूत खिलाड़ी है। अब कंपनी इस बाइक को नए BS6 इंजन के साथ लॉन्च करने की तैयारी में है। आपको बता दें कि BS6 Honda CB Shine SP के लॉन्च से पहले इसका सर्टिफिकेशन डॉक्युमेंट लीक हो गया है। लीक डॉक्युमेंट से पता चलता है कि  BS6 वाली CB Shine SP का पावर मौजूदा मॉडल के मुकाबले ज्यादा होगा।

विज्ञापन

इंजन

2019 honda shine data leaked - फोटो : Rushlane
Honda CB Shine 125 SP में नया अपडेटेड 124.73cc, एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलिंडर इंजन मिलेगा, जो BS6 एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप होगा। यह इंजन 10.88hp की पावर देगा जोकि मौजूदा मॉडल से थोड़ी ज्यादा होगी। इसके अलावा इसमें  फ्यूल इंजेक्शन की सुविधा मिलेगी।  बाइक में 5 स्पीड गियरबॉक्स मिलेगा ।
 

डायमेंशन

लीक डॉक्युमेंट के मुताबिक BS6 मॉडल का साइज मौजूदा मॉडल से बड़ा है। विस्तार से बात करें तो बाइक की लंबाई 13mm बढ़कर 2,020mm हो गई है, जबकि चौड़ाई 785mm है। नई सीबी शाइन की ऊंचाई 1,103mm और व्हीलबेस 19mm बढ़कर 1,285mm हो गया है। इसके अलावा बाइक का वजन भी ज्यादा है।
विज्ञापन

कीमत

BS6 Honda CB Shine 125 SP को जल्द ही बाजार में पेश किया जा सकता है। और बात कीमत की करें तो यह मौजूदा मॉडल से थोड़ी महंगी होगी। देखना होगा होंडा कब तक से लॉन्च करेगी, वैसे माना जा रहा है कि इसी साल इसे लॉन्च किया जायेगा।
 
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें