फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की सबसे छोटी कार लांच होने को तैयार, 36 किमी का देगी माइलेज

Mon, 26 Nov 2018 10:33 AM IST
आॅटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
bajaj new car
विज्ञापन

बजाज को भारत में अपनी सबसे छोटी कार Qute को लांच करने की अनुमति मिल गई है। बजाज का नाम अब तक सिर्फ दो पहिया वाहन में लिया जाता था। लेकिन भारतीय सड़क एंव परिवहन की मंजूरी के बाद बजाज की इस कार का इंतजार बढ़ गया है।

विज्ञापन


मंत्रालय ने बजाज Qute को 4 व्हीकल की कैटेगरी में जगह दे दी है।  माना जा रहा है कि फरवरी में यह कार बाजार में दस्तक दे सकती है। बजाज की इस कार को कैब चालक और प्राइवेट कार मालिक दोनों ही खरीद सकते हैं। 

bajaj new car
इंजन की बात करें तो Bajaj Qute में 216 सीसी का सिंगल सिलिंडर फ्यूल इंजेक्टेड इंजन मिलेगा। जो 13 बीएचपी की पावर और 20 एनएम का टॉर्क देगा। इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स मिलेंगे। इसकी टॉप स्पीड 70kmph होने की उम्मीद है। कार को LPG और CNG विकल्पों में भी उतारे जाने की संभावना है। कंपनी का दावा है कि कार करीब 36 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगी।

bajaj QUTE
बजाज क्यूट कार की कीमत लगभग 2.5 रुपए के आस पास होने की संभावना है। इस हिसाब से देखा जाए तो यह कार मारुति की आॅल्टो से 50 से 70 हजार रुपए तक सस्ती होगी। हालांकि इस रेंज में मारुति की आॅल्टो और रेनो की कार क्विड पहले से कबजा किए हुए हैं। तो इस कार को हो सकता है भारत में ग्राहक न मिलें। 
विज्ञापन

BAJAJ QUTE
इस कार को खरीदने का सिर्फ एक ही कारण हो सकता है और वो होगा इसका माइलेज जो कि आम आदमी की जेब पर बिल्कुल भी असर नहीं डालेगा। हालांकि क्यूट कार कई देशो में निर्यात की जा रही है। इस कार का निर्माण बजाज अपनी ऑटोरिक्शा बनाने वाली फैक्ट्री में कर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें