बजाज अपनी नई पल्सर 250 को पल्सर एनएस 200 और डोमिनर 400 के बीच में रखेगी ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि नई बाइक की कीमत 1.20 लाख रुपये के भीतर हो सकती है। लेकिन माना जा रहा है कि इसे भारत में अभी नहीं लेकिन अलगे साल तक लॉन्च किया जायेगा।
सोर्स के मुताबिक बजाज की नई पल्सर 250 में सिंगल सिलिंडर, ऑइल कूल्ड 249cc का इंजन मिलेगा जोकि खासतौर पर ऐसे राइडर्स को टारगेट करेगा जिन्हें परफॉरमेंस चाइये। इसमें ट्रिपल स्पार्क के साथ-साथ DTS-i तकनीक मिलेगी। यह इंजन 28PS की पावर और 23Nm का टॉर्क दे सकता है। सेफ्टी के लिए बाइक में डबल डिस्क ब्रेक,Tubeless टायर्स, ड्यूल चैनल ABS जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। माना जा रहा है कि इस बाइक में कई वेरिएंट मिल सकते हैं। इसके स्टैण्डर्ड वर्जन की कीमत 1.20 लाख रुपये हो सकती है। इसमें Analogue डिजिटल स्पीडोमीटर भी मिलने की सम्भावना है।