देश में प्रमुख टायर निर्माता Apollo Tyres (अपोलो टायर्स) ने भारत में प्रीमियम यूरोपियन ब्रांड Vredestein (व्रेडेस्टीन) लॉन्च किया है। ये टायर पैसेंजर कारों में प्रीमियम और लग्जरी सेगमेंट को सर्विस देंगे।
प्रमुख टायर निर्माता, Apollo Tyres (अपोलो टायर्स) ने भारत में प्रीमियम यूरोपियन ब्रांड Vredestein (व्रेडेस्टीन) लॉन्च किया है। व्रेडेस्टीन ब्रांड के टायरों का निर्माण भारत में एडवांस्ड टेक्नोलॉजी से लैस प्लांट में किया जाएगा। ये टायर पैसेंजर कारों में प्रीमियम और लग्जरी सेगमेंट को सर्विस देंगे। इस ब्रांड के टू-व्हीलर टायर भारत में बढ़ते हुए सुपरबाइकिंग सेगमेंट को सर्विस देंगे।
विज्ञापन
इन कार और बाइक में होगा इस्तेमाल
व्रेडेस्टीन ब्रांड अपने डिजाइनर और हाई क्वालिटी के टायरों के लिए मशहूर है। यह भारत में पैसेंजर वाहन सेगमेंट में 15’’ से 20’’ के साइज के टायरों के साथ एंट्री कर रहा है। व्रेडेस्टीन अल्ट्राक वोर्टी प्रीमियम लग्जरी सेडान, जैसे मर्सिडीज, बीएमडब्लू, ऑडी, लैंड रोवर और वॉल्वो के लिए है। वहीं व्रेडेस्टीन अल्ट्राक प्रीमियम हैचबैक और सेडान कारों, जैसे होंडा सिटी, मारुति सुजुकी सियाज और मारुति सुजुकी बलेनो के लिए है। व्रेडेस्टीन के टू-व्हीलर टायर, सेन्टॉरो एनएस और एसटी, स्पोटर्स टूरिंग और सुपर स्पोटर्स रेंज की मोटरसाइकल्स की फुल रेंज, जैसे बीएमडब्लू, डुकाटी, अप्रीलिया, ट्रायम्फ, कावासाकी, सुजुकी, होंडा और यामाहा के लिए हैं।
भारत में व्रेडेस्टीन ब्रांड के लॉन्च के बारे में अपोलो टायर्स लिमिटेड के वाइस चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, नीरज कंवर ने कहा, "भारत में प्रीमियम और लग्जरी सेगमेंट की कारों, और सुपरबाइकिंग सेगमेंट में भारी इजाफा हो रहा है। इसलिए हमें 100 साल से ज्यादा पुराने ब्रांड, व्रेडेस्टीन को भारतीय उपभोक्ताओं के लिए पेश करने की प्रेरणा मिली। व्रेडेस्टीन प्रीमियम स्टाइलिंग और अल्ट्रा हाई परफॉर्मेंस का पर्याय है, जिसे लग्जरी कार और सुपरबाइक्स के मालिक सबसे ज्यादा अहमियत देते हैं। मुझे विश्वास है कि घरेलू अंतरराष्ट्रीय ब्रांड, व्रेडेस्टीन के साथ हम भारत में लग्जरी सेगमेंट में एक प्रतिष्ठित जगह पा लेंगे।"
विज्ञापन
Apollo Vredestein
- फोटो : Apollo Tyres
व्रेडेस्टीन की पैसेंजर वाहन सीरीज में मशहूर ऑटोमोबाइल डिजाइनर, जॉर्जेटो जुजियारो ने अपना सिग्नेचर टच दिया है। जबकि टू-व्हीलर सीरीज को मशहूर इटैलियन डिजाइन हाउस, फ्रेस्कोली डिजाइन द्वारा डिजाइन किया गया है। भारतीय बाजार में पेश किए जा रहे इन टायर का परीक्षण यूरोप और भारत के प्रमुख ट्रैक्स पर किया गया है, और ये यूरोप व अमेरिका में कई ऑटोमोटिव मैग्जीन टेस्ट में पोडियम पोजिशन हासिल कर चुके हैं।
लॉन्च के अवसर पर, सतीश शर्मा, प्रेसिडेंट, एशिया पैसिफिक, मिडिल ईस्ट एवं अफ्रीका (एपीएमईए), अपोलो टायर्स लिमिटेड ने कहा, "व्रेडेस्टीन ब्रांड की शुरुआत भारत में पैसेंजर वाहन और टू-व्हीलर के सेगमेंट में हमारी प्रस्तुतियों को मजबूत करेगी। भारत सरकार द्वारा हाल ही में टायरों के आयात पर प्रतिबंध के कारण हमारे लिए हाई-एंड कारों और मोटरसाइकिल्स के लिए भारत में व्रेडेस्टीन ब्रांड के टायर लाने के लिए व्यवसायिक परिस्थिति काफी मजबूत हो गई। हमारी आरएंडडी टीमों ने इन टायरों को भारतीय परिस्थितियों के अनुरूप सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा और ड्राइविंग का बेहतरीन अनुभव देने के लिए कस्टमाइज किया है।"
व्रेडेस्टीन ब्रांड के टायर बेचने के लिए अपोलो टायर बिजनेस पार्टनर्स, खासकर प्रीमियम टियर 1 काउंटर्स के मौजूदा नेटवर्क का इस्तेमाल करेगा। भविष्य में कंपनी व्रेडेस्टीन ब्रांड के लिए स्पेशलिस्ट काउंटर स्थापित कर सकती है। भारत में नया प्रवेश करने वाले व्रेडेस्टीन को देश में अपोलो टायर्स के प्रशिक्षित व मजबूत सेल्स और सर्विस नेटवर्क का विशेष फायदा मिलेगा।
Apollo Vredestein
- फोटो : Apollo Tyres
व्रेडेस्टीन प्रमुख तौर पर यूरोप और अमेरिका के रिप्लेसमेंट बाजार में काम कर रहा है। कंपनी ने हाल ही में व्रेडेस्टीन टायर यूरोप के ओई, जैसे ऑडी, फॉक्सवैगन, सीट और फोर्ड को भेजना शुरू किए। इस तरह भारत में, अपोलो टायर व्रेडेस्टीन ब्रांड के टायर शुरुआत में रिप्लेसमेंट बाजार में बेचना शुरू करेगा। इसके बाद व्रेडेस्टीन अल्ट्रा हाई परफॉर्मेंस टायर्स को ओई फिटमेंट के रूप में इस्तेमाल करने के लिए कंपनी ग्लोबल ओईएम के साथ अपने गठबंधन का इस्तेमाल करेगी।
टायरों की दुनिया में व्रेडेस्टीन की समृद्ध विरासत है। नीदरलैंड्स में साल 1909 में स्थापित इस कंपनी ने दशकों में प्रीमियम टायर ब्रांड के रूप में अपनी अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाई है। आज इनोवेशन, हाई-परफॉर्मेंस टेक्नॉलॉजी में निवेश और खूबसूरत डिजाइन के कारण व्रेडेस्टीन एक अलग टायर ब्रांड है। साल 2009 में व्रेडेस्टीन का अधिग्रहण अपोलो टायर्स लिमिटेड ने कर लिया।
जुजियारो और फ्रैस्कोली डिजाइन के साथ गठबंधन
90 के दशक के आखिर तक व्रेडेस्टीन ने महशूर इटैलियन ऑटोमोटिव डिजाइनर, जॉर्जेटो जुजियारो के साथ गठबंधन कर लिया, जिन्हें 1999 में ग्लोबल ऑटोमोटिव मीडिया द्वारा पैसेंजर कार टायरों के लिए ‘कार डिजाइनर ऑफ द सेंचुरी’ के रूप में नामांकित किया गया था। इटेलियन डिजाइनर के इस सिग्नेचर ने व्रेडेस्टीन को डिजाइनर टायर की पहचान दिलाई, जो बेहतर क्वालिटी के साथ अभी भी इसका सेलिंग का अद्वितीय प्रस्ताव है। इसी प्रकार कंपनी ने अपने टू-व्हीलर टायरों के लिए मशहूर फ्रेस्कोली डिजाइन के साथ कुछ साल पहले गठबंधन किया।