फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2021 Audi RS5 Sportback : दमदार लग्जरी कूपे सेडान कार भारत में लॉन्च, 3.9 सेकंड में पकड़ती है 100 kmph की स्पीड

Mon, 09 Aug 2021 05:33 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जर्मनी की दिग्गज लग्जरी वाहन निर्माता कंपनी Audi (ऑडी) ने सोमवार को भारत में अपनी नई Audi RS5 Sportback लग्जरी कूपे सेडान कार लॉन्च की है।
विज्ञापन
2021 Audi RS5 Sportback - फोटो : Audi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Audi RS5 Sportback 2021 Car Launch in India Know Price 1.04 Crore Rupees: जर्मनी की दिग्गज लग्जरी वाहन निर्माता कंपनी Audi (ऑडी) ने सोमवार को भारत में अपनी नई Audi RS5 Sportback लग्जरी कूपे सेडान कार लॉन्च की है। आकर्षक लुक और दमदार इंजन वाले इस लग्जरी कूपे सेडान की भारतीय बाजार में एक्स-शोरूम कीमत 1.04 करोड़ रुपये से शुरू होती है। 2021 Audi RS5 को Sportback बॉडी स्टाइल में लॉन्च किया गया है। जो भारत में RS7 और RS Q8 फास्ट रेंज में शामिल हो गई है। 
विज्ञापन


RS5 भारतीय बाजार में पहले से उपलब्ध है, लेकिन अब तक यह 2-डोर वेरिएंट मॉडल में उपलब्ध थी। अब कंपनी ने इसके 4-डोर कूपे वेरिएंट में लॉन्च किया है। S5 की तुलना में यह मॉडल थोड़ा महंगा है, क्योंकि इस कार को कम्पलीट बिल्ट यूनिट (CBU) रूट से भारत लाया जा रहा है। कंपनी का कहना है कि, नई फोर-डोर कूपे कार 5 साल की वारंटी और रोड साइड एसिस्टेंस के साथ आती है। 

इंजन और पावर

2021 Audi RS5 Sportback कार में 2.9 लीटर ट्विन-टर्बो V6 पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 450 hp का पावर और 600 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं इस इंजन के साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स क्वाट्रो ऑल-व्हील ड्राइव भी दिया गया है। इस कार में सेल्फ लॉकिंग सेंटर के साथ क्वॉट्रो ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम भी दिया गया है। 

टॉप स्पीड

कंपनी का दावा है कि RS5 Sportback कार सिर्फ 3.9 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। वहीं इस कार की टॉप स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटा है। हालांकि आप इसे वैकल्पिक प्रदर्शन पैकेज के साथ 280 किमी / घंटा तक बढ़ा सकते हैं। यह कार 5 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसमें डेटोना ग्रे, सोनोमा ग्रीन, नवरा ब्लू, ग्लेशियर व्हाइट, माइथोस ब्लैक, टैंगो रेड, टर्बो ब्लू और नारडो ग्रे शामिल है।

लुक और डिजाइन

पुराने मॉडल के मुकाबले नई 2021 Audi RS 5 Sportback में डायनेमिक टर्न इंडिकेटर्स के साथ मैट्रिक्स एलईडी हेडलैंप, फ्रंट बंपर पर री-प्रोफाइल एयर इंटेक और पहले से भी बड़ा ग्लॉसी ब्लैक ग्रिल मिलता है। ग्रिल पर RS बैजिंग मिलती है। इसके साथ ही एग्रेसिव लुक और डिज़ाइन वाले 19 और 20-इंच के अलॉय व्हील, रियर में स्लोपिंग रूफलाइन, नए एलईडी टेल लैंप और डिफ्यूजर के लिए एक नया डिजाइन RS5 स्पोर्टबैक को ज्यादा बोल्ड बनाते हैं।
 

केबिन और फीचर्स

केबिन का डिजाइन काफी हद तक पिछले मॉडल के जैसा ही है। लेकिन इसमें हैप्टीक फीडबैक के साथ ऑडी के एमएमआई ऑपरेटिंग सिस्टम की नई पीढ़ी के साथ एक नया 10-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। ड्राइवर के लिए 12.3 इंच का वर्चुअल कॉकपिट डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। इसके साथ ही फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, मेमोरी फंक्शन के साथ इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल फ्रंट सीट, पैडल शिफ्टर्स जैसै फीचर्स दिए गए हैं। केबिन में स्टीयरिंग व्हील पर बैज के साथ विशेष आरएस टच और अलकेन्टारा अपहोल्स्ट्री के साथ सीटें मिलती हैं। 
विज्ञापन

सेफ्टी फीचर्स

इसके अलावा Audi RS5 Sportback कार में ऑडी प्री-सेंस सिस्टम, पार्क असिस्ट, ट्रैफिक जाम असिस्ट के साथ अडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, टॉप व्यू के साथ 360-डिग्री कैमरा आदि जैसे कई सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं। भारतीय बाजार में ऑडी आरएस5 स्पोर्टबैक का सीधा मुकाबला बीएमडब्ल्यू एम3 और मर्सिडीज-एएमजी सी63 से होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें