फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bajaj Dominar 250: बजाज ने अपनी लोकप्रिय बाइक को 5 नए रंगों के साथ उतारा, कीमत भी नहीं बढ़ाई

Sat, 07 Aug 2021 12:39 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Bajaj Auto (बजाज ऑटो) ने Dominar 250 (डोमिनार 250) बाइक का डुअल टोन एडिशन लॉन्च किया है। 
विज्ञापन
Bajaj Dominar 250 - फोटो : Bajaj Auto
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Bajaj Auto (बजाज ऑटो) ने Dominar 250 (डोमिनार 250) बाइक के रंग पैलेट को अपडेट किया है। इसके साथ ही इस बाइक में तीन नए कलर ऑप्शन की शुरुआत की है। अपडेट किए गए पैलेट में पांच रंग शामिल हैं - कैन्यन रेड, चारकोल ब्लैक, मैट सिल्वर के साथ रेसिंग रेड, मैट सिल्वर के साथ साइट्रस रश और मैट सिल्वर के साथ स्पार्कलिंग ब्लैक।
विज्ञापन


पहले के उपलब्ध पेंट ऑप्शन के उलट, अपडेट किए गए मॉडल में बॉडी कलर के रिम टेप के साथ व्हाइट अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। डुअल-टोन कलर फिनिश हेडलाइट मास्क, फ्यूल टैंक और साइड पैनल पर दिखाई देता है। कंपनी ने बाइक को नए कलर स्कीम में लॉन्च किया है लेकिन इसकी कीमत नहीं बढ़ाई है और यह पहले वाली कीमत पर उपलब्ध है। क्वार्टर-लीटर मोटरसाइकिल Bajaj Dominar 250 Dual Tone Edition (बजाज डोमिनार 250 डुअल टोन एडिशन) की एक्स-शोरूम कीमत 1,54,176 रुपये रखी गई है। 
 

फीचर्स

बजाज डोमिनार 250 में बड़े मॉडल डोमिनर 400 के समान ही बॉडी वर्क और स्टाइल मिलता है। बाइक में फुल एलईडी हेडलैंप्स, डिजिटल कंसोल, मैट ब्लैक फिनिश अलॉय व्हील्ज दिए गए हैं। हालांकि डोमिनार 400 की तरह इसमें रियल टाइम फ्यूल माइलेज और गियर पोजिशनिंग जैसी जानकारियां नहीं मिलती। बाइक में 13 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। 

इंजन और पावर

डोमिनार 250 डुअल टोन एडिशन में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। इसमें 248.8 सीसी, सिंगल-सिलेंडर, DOHC इंजन मिलता है। यह इंजन 8,500 rpm पर 26.6 bhp और 6,500 rpm पर 23.5 Nm पीक टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक सिर्फ 10.5 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। बाइक की टॉप स्पीड 132 किलोमीटर प्रति घंटा है। 
विज्ञापन

ब्रेकिंग और मुकाबला

बजाज डोमिनार 250 बाइक में 37 mm अपसाइड डाउन फोर्क्स, बीम टाइप पेरीमीटर फ्रेम और ट्विन बैरल एग्जॉस्ट दिए गए हैं। इसमें कंपनी ने ट्यूबलेस टायर के साथ डबल डिस्क ब्रेक्स दिए हैं। बाइक में डुअल चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) मिलता है, जिससे यह बाइक तेज रफ्तार में भी संतुलित ब्रेकिंग प्रदान करती है। इस कीमत पर बजाज डोमिनार 250 का मुकाबला सुजुकी जिक्सर 250, अपाचे आरटीआर 200 4वी और यामाहा एफजेड के साथ रहता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें