For Reference Only
- फोटो : audi india
ऑडी क्यू3 स्पोर्टबैक में कंपनी की ओर से फाइव स्पोक अलॉय व्हील्स, पैनोरमिक ग्लास सनरुफ, एलईडी हैडलैंप, डाइनैमिक टर्न इंडीकेटर के साथ एलईडी टेल लैंप, हाई ग्लॉस स्टाइलिंग पैकेज और एस लाइन एक्सटीरियर पैकेज दिया गया है। इसके इंटीरियर में 30 कलर वाली एंबिएंट लाइटिंग, पावर एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स के साथ फोर वे लंबर सपोर्ट, लैदर और लैदरेट कॉम्बिनेशन के साथ सीटें, इंटीरियर में एल्यूमिनीयम लुक, माइक्रो-मैटेलिक सिल्वर इंर्स्ट्स, फ्रंट डोर पर स्कफ प्लेट को भी इसमें दिया गया है। 10.1 इंच की एमएमआई नेविगेशन प्लस के साथ एमएमआई टचस्क्रीन, ऑडी वर्चुअल कॉकपिट प्लस, 10 स्पीकर के साथ छह चैनल का एम्प्लीफायर साउंड सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग सिस्टम, ऑडी स्मार्टफोन इंटरफेस, डबल जोन क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम, पार्किंग के लिए रिवर्स कैमरा, पावर हीटेड-पावर फोल्डिंग और एडजस्टेबल एक्सटीरियर मिरर, ऑटो डिमिंग मिरर जैसे कई फीचर्स इसमें मिलेंगे।
यह भी पढ़ें - Fuel Type: पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी, जानें कौन सी कार खरीदना होगी समझदारी