अगर आप भी अपनी कार को बेचने की तैयारी कर रहे हैं तो इस खबर को जरूर पढ़ें। इस खबर में हम आपको ऐसे पांच तरीके बताने जा रहे हैं जिससे कार बेचने पर ज्यादा कीमत मिल सकती है।
अक्सर लोग कार की उम्र पांच से सात साल होने के बाद दूसरी कार लेने की तैयारी करते हैं। ऐसे में अगर आपकी कार भी पांच से सात साल पुरानी हो चुकी है। और आप भी कार को बेचने की तैयारी कर रहे हैं। तो इस खबर में हम आपको ऐसे पांच तरीकों की जानकारी दे रहे हैं। जिनको ध्यान में रखकर आप अपनी कार की ज्यादा कीमत हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
कार के कागज करें तैयार
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
कई बार लोग लापरवाही के कारण वाहन के कागज अपडेट नहीं रखते। ऐसे में अगर आप कार बेचने की तैयारी कर रहे हैं तो सबसे पहले अपने वाहन के कागज अपडेट रखें। इनमें कार की इंश्योरेंस, प्रदूषण सर्टिफिकेट, आरसी जैसे कागज अपडेट करवाएं। अगर कार लोन पर थी तो आरसी से एचपी भी हटवाएं।
कभी-भी अगर पुरानी कार बेच रहे हैं तो उसकी साफ-सफाई भी करवाएं। कभी भी गंदी कार किसी को ना दिखाएं। अगर किसी को कार दिखाने के लिए जा रहे हैं तो कार को पॉलिश करवाएं और सफाई करवाएं।
कार को बेचने से पहले कार की सही वैल्यू लगवाएं। इसके लिए किसी अच्छे डीलर के पास जाएं या फिर किसी कंपनी के शोरूम पर जाकर भी कार की सही कीमत लगवा सकते हैं। ऐसा करने से आपको भी कार की सही कीमत की जानकारी मिल जाएगी और बाद में बेचने के समय आपको नुकसान नहीं होगा।