अगर आप डीजल कार की तरफ जा रहे हैं तो आपको बता दें कि डीजल इंजन हाइवे पर 24 फीसदी ज्यादा फ्यूल सेव करती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, डीजल कार हाइवे पर 24 फीसदी अधिक फ्यूल बचाती है। यही बड़ी वजह है कि कमर्शियल वाहन अधिकतर डीजल इंजन का इस्तेमाल करते हैं।
डीजल इंजन में कुछ ऐसे उपकरण दिए होते हैं, जिन्हें रखरखाव के लिए काफी कम जरूरत होती है। वहीं, पेट्रोल इंजन में ज्यादा रखरखाव की जरूरत होती है। डीजल इंजन में स्पार्क प्लग नहीं होता है, ऐसे में डीजल इंजन में इलेक्ट्रिकल खराबी होने की संभावना कम होती है। इस वजह से इंजन से कम वेस्ट निकलता है और लागत भी कम रहती है।
डीजल इंजन अपनी बेहतर क्षमता के लिए भी जाना जाता है। वहीं, बराबर आकार का पेट्रोल इंजन कम परफॉर्मेंस देता है। इसके साथ ही डीजल इंजन में एक्सेलेरेशन की ताकत अच्छी मिलती है। डीजल इंजन में पिस्टन का स्तर काफी अधिक होता है, इसी वजह से डीजन इंजन ज्यादा टॉर्क पैदा करता है। ऐसे में डीजल इंजन की पावर भी अधिक होती है।
पेट्रोल इंजन के मुकाबले डीजल इंजन को बेहतर गुणवत्ता के साथ तैयार किया जाता है। पेट्रोल की तुलना में डीजल इंजन में बेहतर कंप्रेसशन मिलता है। इसी वजह से डीजल इंजन की लाइफ अधिक होती है। अंत में डीजल इंजन की बेहतर गुणवत्ता की वजह से ज्यादातर लोग इस विकल्प की ओर जाते हैं।