इतनी भीषण गर्मी में कार एसी अगर सही से काम न करें तो बुरा हाल हो जाता है। ऐसे में अधिकतर लोग मैकेनिक के पास जाते हैं और पैसे खर्च करते हैं।
Image Credit : Freepik
कार एसी की कुछ दिक्कतों को आसानी से खुद ही ठीक किया जा सकता है। इससे मैकेनिक के पास नहीं जाना पड़ेगा और पैसों की भी बचत होगी।
Image Credit : Freepik
कार एसी सही कूलिंग नहीं कर रहा है तो एक बार एसी के एयर फिल्टर को चेक करें। एयर फिल्टर को आसानी से खोलकर जांच की जा सकती है। फिल्टर गंदा होने पर उसे साफ करें और कुछ खराबी है तो उसे बदल दें।
Image Credit : Freepik
गर्मी के मौसम में अक्सर कार एसी का कूलेंट लेवल कम हो जाता है। अगर कूलेंट का स्तर कम है तो इसे एक बार फिर से भरवा सकते हैं।
Image Credit : Freepik
कार एसी अगर लंबे समय तक चलता है तो कई बार कंप्रेसर में दी गई बेल्ट अपनी जगह से हट जाती है। ऐसे में कार एसी की बेल्ट को चेक करें। कई बार बेल्ट टूट जाती है, ऐसे में बेल्ट बदलनी चाहिए।
Image Credit : Freepik
गाड़ी में ज्यादा समय तक एसी चलें तो कई बार फ्यूज में खराबी आ जाती है। फ्यूज की दिक्कत को खुद ही ठीक कर सकते हैं। फ्यूज बॉक्स खोलकर उसे चेक करें और जलने पर उसे बदल दें।
Image Credit : Freepik
इसके साथ ही कार एसी की नियमित सफाई भी खुद ही कर सकते हैं। ऐसा करने से कार एसी की परफॉर्मेस बढ़ जाती है और एसी बेहतर कूलिंग देता है।