इस तरह से बेहतर होगी बाइक की परफॉर्मेंस!

अमर उजाला

Wed, 12 June 2024

Image Credit : Freepik

ये तो आप जानते ही होंगे कि किसी भी छोटे काम के लिए कही जाना हो तो बाइक का कितना अधिक इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में बाइक की परफॉर्मेंस को किस तरह से बढ़ाएं। 

Image Credit : Freepik

अक्सर देखा गया है कि लोग बाइक के ऊपर काफी खर्च करते हैं। मगर इसके बाद भी मोटरसाइकिल की क्षमता नहीं बढ़ती है। आगे जानें पूरी डिटेल। 

Image Credit : Freepik

लोग बाइक का इस्तेमाल तो रोज करते हैं, मगर उसकी सफाई पर ध्यान नहीं देते हैं। ऐसे में बाइक की नियमित सफाई से क्षमता पर अच्छा असर पड़ता है। 

Image Credit : Freepik

बाइक में छोटी-मोटी दिक्कत आती रहती है। ऐसे में समय-समय पर बाइक की सर्विसिंग कराएं, इससे भी बाइक की  परफॉर्मेंस बेहतर होती है। 

Image Credit : Freepik

मोटरसाइकिल का रोजाना इस्तेमाल करने से उसके टायरों पर असर पड़ता है। ऐसे में टायरों में सही एयर प्रेशर रखने से भी क्षमता पर प्रभाव पड़ता है। 

Image Credit : Freepik

अगर बाइक में इंजन ऑयल का स्तर कम है तो इसे सही स्तर पर रखें। साथ ही इंजन ऑयल गंदा होने पर उसे समय पर बदल देना चाहिए। 

Image Credit : Freepik

बाइक सही क्षमता के साथ काम करें, इसके लिए जरूरी है कि बैटरी भी अच्छी स्थिति में हो। ऐसे में नियमित अंतराल पर बैटरी की जांच करें। 

Image Credit : Freepik

बाइक सड़क पर सुरक्षित ढंग से चलें और बाइक परफॉर्मेस भी सही रहें। इसके लिए ब्रेक्स का सही रहना जरूरी है। किसी भी राइड से पहले ब्रेक जरूर चेक करें। 

Image Credit : Freepik

यह एक्सेसरीज सफर में आराम के साथ देगी स्टाइल

Freepik
Read Now