फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rezvani Vengeance SUV: अमेरिकी कंपनी ने लॉन्च की टैंक जैसी खासियत वाली एसयूवी, जानें कैसे हैं फीचर्स और कीमत

Sun, 16 Oct 2022 12:33 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अमेरिकी कंपनी रेजवानी ने ऐसी एसयूवी लॉन्च की है। जिसमें टैंक जैसी मजबूती और कई खासियत हैं। इस खबर में हम एसयूवी की कीमत और फीचर्स की जानकारी दे रहे हैं।
 
विज्ञापन
1 of 5
Rezvani Vengeance - फोटो : Rezvani
अमेरिका के कैलीफॉर्निया में रेजवानी नाम की कंपनी ने बेहद खास एसयूवी को लॉन्च किया है। Rezvani Vengeance नाम इस की एसयूवी में कई ऐसे फीचर्स मिलते हैं। जो सेना के टैंक में होते हैं। इस खबर में हम आपको इस एसयूवी में मिलने वाले फीचर्स और कीमत की जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन

कैसे हैं फीचर्स

2 of 5
Rezvani Vengeance - फोटो : Rezvani
Rezvani Vengeance में कॉलिजन वॉर्निंग, हेड्स-अप डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ और ऑफ ग्रिड सोलर जैसे फीचर्स मिलते हैं। इनके अलावा मिलिट्री ग्रेड पैकेज में इस एसयूवी में बुलेटप्रूफ ग्लास और बॉडी ऑर्मर, अंडरसाइड एक्सप्लोसिव प्रोटेक्शन, स्मोक स्क्रीन, फ्लैट रन मिलिट्री टायर, थर्मल नाइट विजन सिस्टम, री-इनफोर्स सस्पेंशन सिस्टम, इलेक्ट्रो मैग्नेटिक पल्स प्रोटेक्शन, रैम बंपर, ऑप्शन एक्सप्लोसिव डिवाइस डिटेक्शन, बुलेटप्रूफ वेस्ट और हैलेमेट, इलेक्ट्रिफाइड डोर हैंडल, इंटरकॉम सिस्टम, गैस मास्क जैसी कुछ ऐसी खासियतें हैं जो सेना के किसी वाहन या टैंक में मिलती हैं।
विज्ञापन

कितना ताकतवर है इंजन

3 of 5
Rezvani Vengeance - फोटो : Rezvani
एसयूवी में सेना के वाहन जैसी खूबियां है तो इसका इंजन भी काफी ताकतवर है। कंपनी ने इसमें तीन इंजन का ऑपशन दिया है। इनमें सुपरचार्ज्ड 6.2-लीटर वी8 इंजन से 420 हॉर्स पावर और 4100 आरपीएम पर 623 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। दूसरे इंन ऑप्शन में कंपनी नैचुरल-एस्पिरेटेड 6.2-लीटर वी8 इंजन ऑप्शन देती है। तीसरे इंजन ऑप्शन में 3.0L Duramax इंजन का ऑप्शन मिलता है। इस इंजन से एसयूवी को 277 हॉर्स पावर और 1500 आरपीएम पर 460 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें सात और आठ लोगों की सीटिंग का ऑप्शन भी मिलता है।

यह भी पढ़ें - Festival Season: फेस्टिव सीजन में 10 लाख रुपये के बजट में खरीदनी है नई हैचबैक, कौन सी होगी बेस्ट

इंटीरियर भी है खास

4 of 5
Rezvani Vengeance - फोटो : Rezvani
एसयूवी के इंटीरियर को बेहद लग्जरी टच दिया गया है। इसमें 12 वे पावर फ्रंट सीट्स के साथ ही हीटेड सीट की सुविधा भी दी गई है। इनके अलावा इसमें हीटेड स्टेयरिंग व्हील, मेमोरी सीट्स, तीन जोन का क्लाइमेट कंट्रोल, आयोनाइजर एयर क्लीनर, रेन सेंस वाइपर्स, रिमोट स्टार्ट, 19 स्पीकर के साथ बेहतरीन टच वाला ओएलईडी इंफोटेनमेंट सिस्टम, वॉयरलैस चार्जिंग जैसी सुविधाएं स्टैडर्ड तौर पर दी गई हैं।

यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
विज्ञापन
विज्ञापन

कितनी है कीमत

5 of 5
Rezvani Vengeance - फोटो : Rezvani
अगर किसी एसयूवी में ताकतवर इंजन, बेहतरीन फीचर्स और मिलिट्री ग्रेड जैसी सुविधाएं मिलती हैं तो इसकी कीमत में काफी खास होगी। कंपनी ने इस एसयूवी की शुरूआती कीमत ढाई लाख अमेरिकी डॉलर तय की है जो भारतीय रुपये में करीब 2.04 करोड़ रुपये होती है। वहीं इसकी अधिकतम कीमत 5.17 करोड़ रुपये तक हो सकती है।

यह भी पढ़ें - ADAS: जानें क्या होता है ADAS, खतरा होने पर कैसे खुद रुक जाती है कार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें