फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Care Tips: गाड़ी में हमेशा रखें ये चीजें, सफर के दौरान मुश्किल समय में काम आती हैं, जानें डिटेल

Tue, 14 Nov 2023 09:35 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अक्सर लोग अपनी कार से लंबे सफर पर जाते हैं। लेकिन अगर कोई मुश्किल आ जाए तो किन चीजों को हमेशा साथ रखना चाहिए। आइए जानते हैं।
 
विज्ञापन
Car Driving and Car Clutch - फोटो : For Reference Only
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में हाईवे और एक्सप्रेस-वे के लगातार बेहतर होने के साथ ही लोग अपनी कारों से ही लंबा सफर तय करने लगे हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि अगर आप भी अपनी कार से लंबे सफर पर जाते हैं, तो परेशानी के समय किन चीजों को साथ रखने से मदद मिल सकती है।
विज्ञापन

 
रखें टूल किट
कुछ लोग लापरवाही बरतते हुए अपनी कार के साथ आने वाली टूल किट को भी कार से बाहर रख देते हैं। ऐसा करना तब ज्यादा परेशान करता है जब सफर के दौरान कार में परेशानी आ जाती है। इसलिए कार में हमेशा कंपनी की ओर से दी जाने वाली टूल किट को रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें-  Bike Care Tips: बाइक का इंजन ऑयल समय से पहले क्यों हो जाता है काला, जानें किन बातों का रखें ध्यान
विज्ञापन

 
फर्स्ट एड किट है जरूरी
किसी भी कार में कंपनी की ओर से फर्स्ट एड किट को भी दिया जाता है। लेकिन समय के साथ ये किट भी खराब हो जाती है और लोग इसे बदलते नहीं हैं। कार में हमेशा जरूरी दवाइयों के साथ ही फर्स्ट एड किट को भी रखना चाहिए। ऐसा करने से किसी और को भी जरूरत पड़ने पर आप मदद कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें-  Car Care Tips: सर्दियों के मौसम में इस तरह चलाएं हीटर, नहीं होगी पेट्रोल-डीजल की ज्यादा खपत
विज्ञापन

 
रखें जंपर केबल
कार में हमेशा एक जंपर केबल को भी रखकर चलना आपको परेशानी से बचा सकता है। कई बार कार की बैटरी वीक हो जाती है या फिर किसी कारण से डिस्चार्ज हो जाए तो सफर के बीच में परेशानी हो जाती है। लेकिन अगर जंपर केबल साथ हो तो दूसरी कार से मदद लेकर आप अपनी कार की बैटरी चार्ज कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें-  Car Care Tips: कार के किस वैरिएंट को खरीदना होगा आपके लिए सबसे सही, जानें किस तरह लें फैसला
 
टोइंग किट भी जरूरी
कभी भी कार में कोई परेशानी आ सकती है। ऐसे में अगर कार को टो करने की जरूरत हो तो सबसे बड़ी परेशानी मजबूत चेन या रस्सी का ना होना होती है। लेकिन अगर आप अपनी कार में टोइंग के लिए चेन या रस्सी रखते हैं, तो जरूरत के समय यह आपको बड़ी परेशानी से बचा सकती है।

यह भी पढ़ें-  Car Care Tips: कार में आती हैं ये चार परेशानी, तो इन उपायों से ठीक करने में होगी आसानी, जानें डिटेल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें