फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Care Tips: कार में बाहर से लगवाना चाहते हैं सीएनजी किट, तो रखें इन तीन बातों का ध्यान

Mon, 13 Nov 2023 11:19 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप अपनी कार में बाहर से सीएनजी किट लगवाने का मन बना रहे हैं, तो किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है। आइए जानते हैं।
 
विज्ञापन
CNG Kit Fitting - फोटो : cngkitssouthdelhi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाजार में कई कंपनियों की ओर से कारों में सीएनजी का विकल्प दिया जाता है। लेकिन कुछ लोग अपनी पुरानी कार में सीएनजी किट लगवाते हैं। अगर आप भी ऐसा करने का मन बना रहे हैं तो आपको हम इस खबर में बता रहे हैं कि बाहर से सीएनजी किट लगवाने पर किन तीन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन


सही किट का करें चुनाव
कभी भी अपनी कार में सीएनजी किट को लगवाएं तो हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि सही जगह और बेहतर किट का उपयोग करें। ऐसा करने से ना सिर्फ आपकी कार सुरक्षित रहेगी बल्कि आप और आपका परिवार भी कार में सफर के दौरान सुरक्षित रह पाएगा। इसलिए कोशिश करें कि अच्छी कंपनी की किट का ही उपयोग करें।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: जरूरत से ज्यादा धुआं फेंक रही है आपकी कार तो न हों परेशान, सिर्फ पांच पॉइंट में इसकी वजह
विज्ञापन


आरसी में करवाएं अपडेट
अगर आप भी अपनी पुरानी कार में सीएनजी किट लगवा रहे हैं। तो किट लगवाने के बाद आपको कार की आरसी में भी सीएनजी को अपडेट करवाना होता है। इसके लिए आपके घर के पास के आरटीओ को जानकारी देना जरूरी होता है। किसी भी वाहन को खरीदने पर परिवहन विभाग की ओर से रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट दिया जाता है। जिसमें वाहन से जुड़ी सभी जानकारी होती हैं। इसमें वाहन के ईंधन की जानकारी भी होती है। अगर कार में सीएनजी लगवाई है तो आरसी में इसे अपडेट करवाना काफी जरूरी हो जाता है। फॉर्म भरकर आरटीओ में देने के बाद वाहन की चेकिंग होती है जिसके बाद अप्रूव कर आरसी में अपडेट कर दिया जाता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: अगर आप चलाते हैं बीएस-6 स्कूटर या बाइक, तो किस तरह रखें ध्यान, नहीं होंगे परेशान

इंश्योरेंस में भी करवाएं अपडेट
आरसी में अपडेट करवाने के बाद कार की इंश्योरेंस जिस कंपनी से करवाई गई है। उसे भी इसकी जानकारी देनी चाहिए। इंश्योरेंस कंपनी को इसकी जानकारी देने के बाद उनकी ओर से कार की फोटो ली जाती हैं और कुछ डॉक्यूमेंट्स लिए जाते हैं। जिसके बाद इंश्योरेंस में भी सीएनजी को अपडेट कर दिया जाता है। इसके लिए इंश्योरेंस कंपनी की ओर से चार्ज लिया जाता है और कार की इंश्योरेंस में सीएनजी की वैल्यू को जोड़ दिया जाता है। जिसके बाद कार इंश्योरेंस का प्रीमियम भी बढ़ जाता है, लेकिन आपकी कार सुरक्षित हो जाती है।

यह भी पढ़ें - Car Driving Tips: देश में सबसे ज्यादा सड़क हादसों के लिए ये पांच कारण हैं जिम्मेदार, जानें डिटेल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें