2025 होंडा शाइन 100 में अब OBD-2 कम्प्लायंट इंजन दिया गया है। यह बाइक 98.98cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन के साथ आती है। यह इंजन 5.43 kW (7.3 bhp) का पावर 7500 RPM पर और 8.04 Nm का टॉर्क 5000 RPM पर जेनरेट करता है। इसे 4-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।
यह भी पढ़ें - Traffic Violation: होली पर ट्रैफिक उल्लंघनों में भारी इजाफा, दिल्ली में 100 प्रतिशत बढ़े मामले, ये दो रहे सबसे ऊपर
2025 होंडा शाइन 100 के डिजाइन में कुछ नए बदलाव किए गए हैं। अब इसमें हेडलैंप काउल, फ्यूल टैंक और साइड फेयरिंग पर नए ग्राफिक्स दिए गए हैं। इसके अलावा, होंडा का विंग लोगो अब बाइक से हटा दिया गया है और साइड पैनल पर सिर्फ 'Shine 100' लिखा गया है, जबकि पहले सिर्फ 'Shine' लिखा होता था।
यह भी पढ़ें - Holi 2025: होली के बाद कार और बाइक पर लगे दाग को कैसे हटाएं? जानें गाड़ी को चमकदार बनाए रखने के आसान टिप्स
नए कलर ऑप्शन उपलब्ध
इस बार होंडा ने पुराने ब्लैक और गोल्ड कलर ऑप्शन को हटाकर ब्लैक और ऑरेंज कलर पेश किया है। इसके अलावा, बाइक अभी भी ब्लैक और रेड, ब्लैक और ब्लू, ब्लैक और ग्रे, और ब्लैक और ग्रीन जैसे अन्य कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें - 2025 Tata Tiago NRG: नई टाटा टियागो NRG हुई लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और इसमें क्या है खास
बाइक में अब ड्रम ब्रेक्स दिए गए हैं और यह CBS (कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम) के साथ आती है। इसमें टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और ट्विन रियर शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं, जो राइडिंग को आरामदायक बनाते हैं। इसके अलावा, इसमें ब्लैक-आउट अलॉय व्हील्स, एल्यूमिनियम ग्रैब रेल और लंबी सिंगल-पीस सीट दी गई है।
यह भी पढ़ें - Toll Collection: दिल्ली-एनसीआर के यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत, हट सकते हैं एमसीडी के टोल बूथ
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) (एचएमएसआई) के मैनेजिंग डायरेक्टर, प्रेसिडेंट और सीईओ, त्सुत्सुमु ओटानी ने बताया कि मार्च 2023 में लॉन्च होने के बाद से ही शाइन 100 होंडा की सबसे तेजी से बढ़ने वाली मोटरसाइकिलों में से एक बन गई है। वहीं, एचएमएसआई के डायरेक्टर, सेल्स और मार्केटिंग, योगेश माथुर ने कहा कि शाइन 100 ने एंट्री-लेवल कम्यूटर सेगमेंट में होंडा की पकड़ को और मजबूत किया है।
यह भी पढ़ें - Petrol vs Electric Scooters: इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर, आपको कौन सा चुनना चाहिए? जानें किसे चलाना है फायदे का सौदा