फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BMW X4 Facelift: बीएमडब्ल्यू X4 फेसलिफ्ट एसयूवी की प्री-लॉन्च बुकिंग शुरू, अगले महीने भारत में होगी लॉन्च, जानें डिटेल्स

Fri, 25 Feb 2022 05:28 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

BMW India (बीएमडब्ल्यू इंडिया) ने अगले X (एक्स) मॉडल का आधिकारिक टीजर जारी किया है, जिसके जल्द ही देश में आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
BMW X4 Facelift Teaser - फोटो : BMW India
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लग्जरी कार निर्माता कंपनी BMW India (बीएमडब्ल्यू इंडिया) अपनी अपडेटेड BMW X4 Facelift को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। वाहन निर्माता ने अगले X (एक्स) मॉडल का आधिकारिक टीजर जारी किया है, जिसके जल्द ही देश में आने की उम्मीद है। देश में कंपनी के आधिकारिक डीलरशिप पर BMW X4 Facelift एसयूवी की बुकिंग की जा सकती है। 
विज्ञापन


प्री-बुकिंग चालू
इसके साथ ही कंपनी अपनी फ्लैगशिप X सीरीज SUV की BMW X4 Black Edition को भी भारत में लॉन्च करने वाली है। यह बहुप्रतीक्षित स्पोर्ट्स एक्टिविटी कूपे कार भारत में एक स्पेशल Black Shadow Edition (ब्लैक शैडो एडिशन) में सीमित संख्या में ही बेची जाएगा। अब कंपनी ने BMW X4 Black Edition की बुकिंग भारतीय बाजार के लिए शुरू कर दी है। कंपनी ने शुक्रवार को यह भी एलान किया कि उसने 50,000 रुपये की टोकन राशि पर कार की  प्री-लॉन्च बुकिंग शुरू कर दी है।

लुक और डिजाइन
नई एसयूवी पर लेटेस्ट मिडलाइफ साइकिल अपडेट नए अपडेट की एक रेंज को पेश करेगा, जिसमें नए एक्सटीरियर और बेहतर इक्यूप्मेंट और अपडेटेड इंफोटेनमेंट सहित फीचर्स शामिल हैं। जबकि मैकेनिकल रूप से, कार पिछले वर्जन के जैसी ही रहती है।
विज्ञापन


इंजन और पावर
इस कार में क्रमशः 30i और 30d वैरिएंट में 2.0-लीटर पेट्रोल और 3.0-लीटर डीजल इंजन मिलने की संभावना है। जहां पेट्रोल इंजन 248 bhp का पावर और 350 Nm का टार्क जेनरेट करता है। वहीं डीजल इंजन 282 bhp का पावर और 650 Nm का टार्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड तौर पर आता है।

फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो, उम्मीद है कि इसमें 10.25-इंच फुल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ एक नया डैशबोर्ड मिलेगा। X4 के केबिन के अन्य मुख्य आकर्षण में 3-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, इंजन स्टार्ट-स्टॉप बटन, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, नया सेंटर कंसोल और गियर लीवर सिलेक्टर करने के लिए नए कंट्रोल शामिल होंगे।
विज्ञापन


मुकाबला
लॉन्च होने पर BMW X4 Facelift कार अपने सेगमेंट में Mercedes-Benz GLC Coupe (मर्सिडीज-बेंज जीएलसी कूपे) जैसी कारों से मुकाबला करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें