केंद्र सरकार की नीति के तहत केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के हजारों वाहनों को जल्द ही हटा दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक करीब 11 हजार वाहनों को पुलिस बलों की सेवा से जल्द ही हटाया जाएगा।
हटेंगे पुराने वाहन
अधिकारियों ने कहा कि 15 साल से ज्यादा पुराने सभी वाहनों के निपटान के लिए केंद्र सरकार की नीति के तहत बीएसएफ, सीआरपीएफ और सीआईएसएफ जैसे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों से संबंधित 11,000 वाहनों को हटा दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें -
Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल
गृह मंत्रालय ने किया अनुरोध
गृह मंत्रालय ने सभी राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेश प्रशासनों से राज्य पुलिस संगठनों के खराब हो चुके वाहनों को हटाने और उनके स्थान पर बेहतर प्रौद्योगिकी और ईंधन-कुशल वाहनों को लाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का भी अनुरोध किया है। अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि गृह मंत्रालय ने यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए हैं कि 15 साल से अधिक पुराने वाहनों को भारत सरकार की 'वाहन स्क्रैपिंग नीति' के अनुसार स्क्रैप किया जाए।
यह भी पढ़ें-
Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल
अधिकारियों ने दी जानकारी
अधिकारियों ने कहा कि इस संबंध में, सीएपीएफ के करीब 11,000 वाहनों की पहचान की गई है जो 15 साल से ज्यादा पुराने हैं और इन वाहनों को चरणबद्ध तरीके से हटा दिया जाएगा। सीएपीएफ में बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, एनएसजी और असम राइफल्स हैं। गृह मंत्रालय के एक अनुमान के मुताबिक, सीएपीएफ के पास कुल मिलाकर एक लाख से ज्यादा वाहन हैं जो देश के विभिन्न हिस्सों में कई कार्यों में तैनात हैं।
यह भी पढ़ें-
Diesel Vs Hybrid: डीजल कार खरीदने में है फायदा या हाइब्रिड कार घर लाने में है समझदारी, जानें सबकुछ