कहीं आप भी तो दिन पर दिन नई समस्याओं से नहीं घिर रहें। अगर ऐसा है तो एक बार अपनी नजर घर की दीवार पर लगी घड़ी पर डालें। वास्तुशास्त्र के अनुसार गलत दिशा में लगी घड़ी से घर का मुखिया सहित सहित सभी परेशानियों से घिर जाते हैं।
- घर का दक्षिण वाला हिस्सा ठहराव माना जाता हैं। यानी इस दिशा में घड़ी लगाने से आगे बढ़ने के रास्ते रुक जाते हैं। यही नहीं घर के मुख्या का भी स्वास्थ्य खराब रहता हैं।
- दरवाजे पर घड़ी लगाने से तनावा होता हैं। आते- जाते समय कई नकारात्मक प्रभाव भी इस पर पड़ता हैं, जिससे कई तरह की समस्या का सामना करना पड़ेगा।
- घर में बंद घडियां रखने से सकारात्मकता कम होती हैं। इसीलिए घर में बंद पड़ी घड़ी और अन्य फालतू सामान को आज ही हटा दें।
- कई लोग घड़ी को तकिए के नीचे भी रखकर सोते हैं। यह आदत वास्तु के विपरीत हैं। इससे व्यक्ति का प्रभाव बदलने लगता हैं।
- समय से आगे या पीछे चलने वाली घड़ी हार या नुकसान का कारण बनती हैं। इसीलिए समय को सही रखें।