फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips: जीवन में चाहते हैं तरक्की तो वास्तु के अनुसार अपनी मेज पर रखें ये चीजें

Sun, 05 May 2024 10:54 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

वास्तु के अनुसार सकारात्मक मानी जाने वाली वस्तुएं हमें कामयाबी दिला सकती हैं वहीं कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो आपकी तरक्की में बाधा बन सकती हैं।
विज्ञापन
vastu tips: वास्तु के अनुसार सकारात्मक मानी जाने वाली वस्तुएं हमें कामयाबी दिला सकती हैं वहीं कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो आपकी तरक्की में बाधा बन सकती हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑफिस में रखी हर चीज का सकारात्मक और नकारात्मक असर हमारे जीवन पर पड़ता है। वास्तु के अनुसार सकारात्मक मानी जाने वाली वस्तुएं हमें कामयाबी दिला सकती हैं वहीं कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो आपकी तरक्की में बाधा बन सकती हैं। आपका काम में मन लगे, धन का आगमन होता रहे उसके लिए आपको अपनी काम की टेबिल को वास्तु के अनुसार व्यवस्थित करना होगा।   
विज्ञापन

 
ये पौधे रखें
हरियाली खुशहाली, समृद्धि, उत्कर्ष और पावनता का प्रतीक है यह सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाती है और मन-मस्तिष्क को शांति प्रदान करती है। अपनी मेज को सुन्दर और सकारात्मक बनाने के लिए आप यहां कोई छोटा पौधा रख सकते हैं। वास्तु के अनुसार सकारात्मक मानी जाने वाली वस्तुएं हमें कामयाबी दिला सकती हैं वहीं कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो आपकी तरक्की में बाधा बन सकती हैं।

गुलदस्ता रखें
इसी प्रकार आप अपनी मेज पर ताजे फूलों का एक गुलदस्ता रख सकते हैं। वास्तु के अनुसार फूलों की सजावट मन को आनंद प्रदान करती है और तनाव भी कम करने में मदद करती है।

Weekly Horoscope (06 To 12 May): इस सप्ताह इन पांच राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

मेज पर कछुआ
विज्ञापन

दफ्तर में अपनी मेज पर क्रिस्टल या स्फटिक का कछुआ रखने से आर्थिक उन्नति होती है। साथ ही रुके हुए काम पूरे होते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार कछुए को मेज की उत्तर दिशा में रखने से कारोबार में वृद्धि हो सकती है। वहीं इसे रखने से शत्रुओं से भी छुटकारा मिलता है।

इष्टदेव की फोटो
शुभ फलों में प्राप्ति के लिए मेज के उत्तर-पूर्व की तरफ अपने इष्टदेव की फोटो अवश्य लगाएं और कार्य आरंभ करने से पूर्व इन्हें प्रणाम करना न भूलें। ऐसा करने से आपको मानसिक स्पष्टता प्राप्त होती है और हमेशा परमात्मा का मार्गदर्शन मिलता रहता है।

साफ-सफाई रखें
वास्तु शास्त्र के अनुरूप, डेस्क पर फाइल या कागजों का ढेर लगा रहना कार्य की गुणवत्ता को तो प्रभावित करता ही है और नकारात्मक ऊर्जा में भी वृद्धि होती है। नकारात्मक ऊर्जा के बढ़ने से आप तनाव में रहेंगे और समय से कार्य पूर्ण नहीं होगा इससे बचने के लिए अपने डेस्क को साफ़-सुथरा रखें।

क्रिस्टल ग्लोब या लाफिंग बुद्धा
आप अपनी मेज पर फेंगशुई का क्रिस्टल ग्लोब या लाफिंग बुद्धा रखकर आप नए अवसरों को आमंत्रित कर सकते हैं। क्रिस्टल ग्लोब को आप दिन में दो-तीन बार घुमाएं इससे आपको काम करने के लिए सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी।
 
इन बातों का रखें ध्यान
डेस्क पर बैठकर चाय या कॉफी पीना, भोजन करना, मांस-मदिरा का सेवन करना हमारी तरक्की में बाधा बनता है। यह कार्यस्थल पर क्लेश, मानसिक विकार, करियर में रुकावट का कारण भी बनता है।
विज्ञापन

ध्यान रहे सूखे, कांटेदार और बोनसाई पौधे अपनी मेज पर कभी नहीं लगाएं, ये निराशा के सूचक माने गए हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें