फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूं नकारात्मक ऊर्जा भगाएं, सुख समृद्घि लाएं

Wed, 19 Jun 2013 12:53 PM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि पैसा आता तो है पर बरकत नहीं होती है। पैसा कहां चला जाता है कुछ पता नहीं चलता है। हो सकता है कि आप भी इस तरह की समस्या से परेशान हों। इसका आसान से हल वास्तुविज्ञान में मौजूद है।
विज्ञापन


वास्तु विज्ञान के अनुसार इस तरह की परेशानी का कारण नकारात्मक ऊर्जा है। मकान के किसी कमरे में अकेले जाने या उस कमरे में सोने से डर लगने का कारण भी है। परिवार में अक्सर खींचातानी चलती रहती है तो इसका कारण भी नकारात्मक ऊर्जा हो सकती है।

वास्तुविज्ञान में कुछ उपाय बताए गए हैं जिनसे नकारात्मक ऊर्जा को आसानी से नष्ट किया जा सकता है। इन उपायों को आजमाएं और घर में सुख समृद्घि लाएं।

खिड़कियों को चौबीस घंटे में से कम से कम पच्चीस मिनट के लिए जरुर खोलें ताकि घर में सकारात्मक ऊर्जा को प्रवेश करने का और नकारात्मक उर्जा को बाहर निकलने का रास्ता निकल पाएं।उत्तर के कोण में तुलसी का पौधा लगाएं।घर में पूजा घर में नियमित रूप से घी का दीपक जलाएं।घर के मंदिर में देवी-देवताओं पर चढ़ाए गए फूल-हार दूसरे दूसरे दिन हटा देना चाहिए।अनावश्यक वस्तु, सूखे पौधे या सूखे फूलों का गुलदस्ता निराशा बढ़ाते हैं। इसलिए इन्हें घर से बाहर कर दें।घर में ख़राब विद्युत उपकरण नहीं रखें। अगर ठीक नहीं हो सकते तो घर से बाहर कर दें।नियमित साफ-सफाई नहीं होने से दीवारों व सामानों पर धूल-मिट्टी जम जाती है, जिससे घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है।देवी-देवताओं की मूर्तियां उपहार में देना व घर में शो-पीस के रूप में सजाना भी ठीक नहीं है।घरों में अनावश्यक फर्नीचर और बड़ी-बड़ी आकृतियां रखना सकारात्मक ऊर्जा के संचार में बाधा उत्पन्न करता है। अत: घर में केवल उपयोगी वस्तुएं ही रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें