फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर पर रखी इन चीजों से आ सकती है परेशानियां

Sun, 14 Mar 2021 12:27 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
वास्तुशास्त्र में दिशाओं का महत्व - फोटो : vastu tips
घर को सुंदर बनाने में जितना महत्व घर में रखी हुई सजावटी चीजों का होता है, उतना ही महत्व घर में प्रवेश करने वाली सकारात्मक ऊर्जा का भी होता है। वास्तु के अनुसार घर में सकारात्मक ऊर्जा होने से वहां पर सुख, शान्ति और परिवार के लोगों के बीच तालमेल बना रहता है।  आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार घर की कौन- कौन सी चीजें हमारे आपके घर के वास्तु को दूषित करती है।
विज्ञापन

2 of 7
तोरण द्वार - फोटो : अमर उजाला
मुख्य द्वार-
वास्तु के अनुसार सबसे पहले मुख्य दरवाजे से ही घर के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है, ऐसे में घर के मुख्य द्वार को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए। शाम के समय मुख्य दरवाजे पर रोशनी जरूर होनी चाहिए। घर के दरवाजों का सही तरीके से न खुलना, बंद होना या दरवाजों से जोर-जोर से आवाज आना गृह क्लेश का कारण हो सकता है।
 
विज्ञापन

3 of 7
vastu - फोटो : pinterest
घर में लगी तस्वीरें-
घर पर कभी भी हिंसा को दर्शाती हुए फोटो या जंगली जानवरों की तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए। इसके अलावा सही दिशा में लगी हुई तस्वीरें सकारात्मक ऊर्जा देती हैं। वास्तु के अनुसार गलत दिशा में लगी हुई तस्वीर से परिवार में कलह, बीमारियां और परेशानी उठानी पड़ सकती है।
 

4 of 7
shoe vastu - फोटो : अमर उजाला
घर में बिखरे जूते चप्पल और कपड़े-
घर पर कपड़े और जूते चप्पलों को इधर-उधर नहीं फैलना चाहिए। इसे वास्तु में अशुभ माना गया है। जूतों और कपड़ों के बिखरा रखने से धन की बर्बादी होती है। इस तरह की आदतें करियर में भी उतार-चढ़ाव लाती हैं।
विज्ञापन

5 of 7
water tap
पानी का बहना-
घर में बिना काम के पानी की बर्बादी का होना, टंकियों से अनावश्यक पानी का बहना और खराब पड़े हुए नल से लगातार पानी का टपकना वास्तु में गलत माना गया है। इससे चंद्रमा कमजोर होता है, जिस कारण स्वास्थ्य संबंधी एवं मानसिक समस्याएं आती हैं।
विज्ञापन

6 of 7
घड़ी - फोटो : pixabay
बंद पड़ी घड़ियां-
जिस प्रकार घर में पुराने कपड़े-जूते रखना या पुरानी चीजों को घर में जमा करने से राहु खराब होता है, उसी तरह घर में बंद पड़ी घड़ियां नकारात्मक ऊर्जा, बीमारियां और चिंताएं बढ़ती हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
vastu tips
खराब बिजली के उपकरण-
बिजली के खराब उपकरणों को घर में रखना वास्तु में अशुभ माना जाता है, इसलिए खराब उपकरणों को ठीक करवाएं या फिर घर से बाहर कर दें। बिजली के खराब उपकरण अनावश्यक तनाव का कारण बन सकते हैं और इससे घर के बच्चों की स्थिति खराब हो जाती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें