Clay pots
- फोटो : Pixabay.com
मिट्टी का घड़ा-
आज मिट्टी के घड़े की जगह फ्रीज ने ले ली है लेकिन मिट्टी के घड़े का पानी पीना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद रहता है। इसी के साथ यह आपके जीवन में सुख-समृद्धि भी ला सकता है। वास्तु के अनुसार,उत्तर दिशा कुबेर कि दिशा मानी गई है। घर में मिट्टी का घड़ा लाकर इसे अपने घर की उत्तर दिशा में रखना चाहिए, लेकिन इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इसमें सदैव पानी भरा रहे, थोड़े-थोड़े दिन पर इसके पानी को बदलते रहें। इससे सारी नकारात्मकता समाप्त हो जाती है, व आपके घर में सुख, समृद्धि और शांति का वास होता है।