Holi 2024: फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की रात होलिका दहन किया जाता है। हिंदू धर्म में होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना गया है। इसके अगले दिन होली मनाई जाती है। इस वर्ष होली 25 मार्च 2024 को मनाई जाएगी। इस दिन विधि अनुसार पूजा करने का विधान है। हालांकि, कुछ लोग पारिवारिक समस्याओं से निजात पाने के लिए होली पर कुछ उपाय भी करते हैं। इसके अलावा होली पर कुछ चीजों की खरीदारी करना भी शुभ माना गया है। इन चीजों को घर लाने से जीवन में खुशहाली बनी रहती है और किसी प्रकार के कष्टों का सामना नहीं करना पड़ता है। होली के शुभ अवसर पर वास्तु के नियमों का पालन करने से घर में लगे दोषों का भी निवारण होता है। कई बार लाख कोशिशों के बाद भी जीवन में सफलता नहीं मिल पाती है या घर में बरकत नहीं आती है। ऐसे में होली के दिन घर में कुछ चीजों को लाने से जीवन से नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है। आइए उन चीजों के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।