फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन तीन राशियों पर रहती है शनिदेव की विशेष कृपा, भाग्य देता है इनका साथ

Thu, 17 Jun 2021 10:55 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

शनिदेव की कृपा से जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाती है और जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त होती है इसलिए हर व्यक्ति चाहता है कि इनकी कृपा बनी रहे। ज्योतिष शास्त्र में तीन राशियां बताई गई हैं जिनके ऊपर शनि देव की विशेष कृपा रहती है।
विज्ञापन
1 of 4
shani dev
शनिदेव न्याय के देवता हैं। इन्हें कर्मफलदाता कहा जाता है क्योंकि ये मनुष्य को उसके कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। जहां देवताओं में शनिदेव को न्यायधीश का दर्जा दिया गया है तो वहीं शनिदेव का नवग्रहों में भी विशिष्ट स्थान प्राप्त है। इनकी कृपा दृष्टि से रंक भी पल भर में राजा बन जाता है तो वही यदि ये क्रोधित हो जाएं तो राजा को भी रंक बनते देर नहीं लगती है। हर व्यक्ति चाहता है कि शनिदेव की कृपा उसके ऊपर बनी रहे ताकि उसके जीवन में दिक्कतें न आएं और सुख-समृद्धि एवं तरक्की प्राप्त होती रहे। ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियां बताई गई हैं, इनमें से तीन ऐसी राशियां भी बताई गई हैं जिनके ऊपर शनिदेव की विशेष कृपा होती है। इस कारण इन राशियों के जातकों को बहुत भाग्यशाली माना जाता है। तो चलिए जानते हैं कि कौन सी राशि को जातको पर शनिदेव अपनी विशेष कृपा बरसाते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
तुला राशि
तुला राशि
ज्योतिष के अनुसार तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं। शनि इस राशि में उच्च रहते हैं इसके साथ ही शुक्र और शनि ग्रह आपस में मैत्री भाव रखते हैं इसलिए इस राशि के जातकों पर शनिदेव की विशेष कृपा रहती है। शनि और शुक्र के प्रभाव से तुला राशि के जातकों को सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है। शनि का प्रभाव होने के कारण इस राशि के लोग ईमानदार और परिश्रमी भी होते हैं। अपने परिश्रम के बल पर ही ये लोग अपने जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
मकर राशि
मकर राशि
मकर राशि शनि देव के स्वामित्व वाली राशि है। शनि के प्रभाव से मकर राशि के जातक अपनी मेहनत के बल पर जो चाहते है वह अपने जीवन में हासिल करते हैं। शनिदेव की स्वराशि होने के कारण इस राशि के जातको पर शनिदेव की विशेष कृपा रहती है। ये लोग समय के साथ अपने जीवन में खूब तरक्की प्राप्त करते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
कुंभ राशि
कुंभ राशि
मकर राशि की तरह ही कुंभ राशि के स्वामी भी शनि देव हैं इसलिए इस राशि के जातकों पर शनि देव विशेष कृपा रहती है। इस राशि के जातक स्वाभाव से गंभीर होते हैं और अपने भविष्य को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। अपने काम के प्रति ईमानदार और परिश्रमी होते हैं जिस कारण सफलता प्राप्त करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें