फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shaniwar ke Upay: आज करें ये पांच उपाय, शनिदेव की कृपा से चमक उठेगी किस्मत!

Sat, 17 Dec 2022 11:53 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली

सार

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिवार के दिन कुछ उपाय करने से शनिदेव प्रसन्न हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि वह कौन से उपाय है, जिन्हें करने से शनिदेव की कृपा प्राप्त होने की मान्यता है।
विज्ञापन
शनिवार के दिन करें ये उपाय
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Shaniwar ke Upay: आज शनिवार है आज का दिन भगवान शनिदेव को समर्पित हैं। शनिदेव न्यायप्रिय देवता हैं। कहते हैं यदि शनिदेव प्रसन्न हो जाएं तो भक्तों के सभी संकट दूर होने की मान्यता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार शनिदेव भक्तों को उनके कर्मों के अनुसार ही फल देते हैं। इसीलिए कहते हैं कि कोई भी गलत कार्य करने से पहले कर्मों का ध्यान रखना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिवार के दिन कुछ उपाय करने से शनिदेव प्रसन्न हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि वह कौन से उपाय है, जिन्हें करने से शनिदेव की कृपा प्राप्त होने की मान्यता है। आइए जानते हैं शनिदेव के कौन से उपाय हैं जिन्हें करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। 

विज्ञापन


शनिवार के दिन करें ये उपाय

  • शनिवार के दिन काला कोयला लेकर बहते जल में प्रवाहित करते हुए ‘शं शनैश्चराय नमः’ मंत्र का जाप करें। इससे नौकरी और व्यापार में सफलता मिलने और आय में वृद्धि होने की मान्यता है।
  • पुष्य नक्षत्र में शनिवार के दिन पुष्प एक गिलास पानी में थोड़ी चीनी मिलाकर जल को पीपल के पेड़ की जड़ में अर्पित करें। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आने की मान्यता है।
  • यदि दाम्पत्य जीवन में सुख चाहते हैं तो शनिवार के दिन कुछ काले तिल लेकर पीपल के पेड़ के पास चढ़ा दें। इसके बाद पीपल की जड़ में जल अर्पित कर दें। इस उपाय को करने से दाम्पत्य जीवन सुखमय बना रहता है। 
  • 11 पीपल के पत्तों की माला शनिवार के दिन शनि मंदिर में जाकर शनिदेव को अर्पित करें और शनिदेव के मंत्रों का जाप करें। कानूनी मामलों से संबंधित सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं।
  • शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष की सात बार परिक्रमा करते हुए कच्चा सूत बांधें।  मान्यता है ऐसा करने से तरक्की या कार्यों को पूरा करने में आ रही बाधा दूर होने की मान्यता है।


मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 । सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023 

विज्ञापन


तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 । धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023
विज्ञापन




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें