shivling
- फोटो : istock
सपने में शिवलिंग देखना
यदि आप सपने में शिवलिंग देखते हैं तो यह स्वप्न अत्यंत शुभ माना जाता है। सपने में शिवलिंग देखने का अर्थ माना जाता है कि अब आप अपने कर्म के अनुसार सुख और दुख प्राप्त कर चुके हैं और भगवान शिव की कृपा से आपके जीवन की समस्याओं का अंत होने वाला है, यह स्वप्न तरक्की, उन्नति व प्रसिद्धि प्राप्ति का संकेत माना जाता है।
साकार रुप में भगवान शिव को सपने में देखना
यदि सपने में आप साकार रुप में भगवान शिव को देखते हैं तो यह सपना आपके बुरे वक्त के जाने का और अच्छी समय आने का संकेत माना जाता है। यदि आप ऐसा स्वप्न देखते हैं तो प्रातः उठकर सबसे पहले स्नानादि करने के पश्चात शिव मंदिर जाकर दर्शन करने चाहिए।