फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vrishabha Rashifal 2024: वृषभ राशि वाले नाम राशि के आधार पर जानें वर्ष 2024 का अपना भविष्य

Mon, 01 Jan 2024 11:03 AM IST
विनोद शुक्ला पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य

सार

Taurus Yearly Horoscope 2024 Predictions In Hindi: शनिदेव का शुभ प्रभाव आपके जीवन में नई भूमिका का सूत्रपात करेगा इसलिए इस वर्ष कोई भी बड़े से बड़ा कार्य करना हो अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो अवसर बेहद अनुकूल रहेगा।
 
विज्ञापन
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृषभ राशि- 2024

विज्ञापन

ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
शुभ अंक- 06
राशि स्वामी- शुक्र
शुभ तारीखें- 06, 15 और 24
शुभ दिन- शुक्रवार, शनिवार और बुधवार
शुभ माह- मार्च, जून, सितंबर और दिसंबर
शुभ रंग- नीला, काला, हरा, फिरोजी और सफेद 

Vrishabha Rashifal 2024: आरंभिक ग्रह-गोचर अत्यधिक भाग-दौड़ किंतु सफलताओं नये द्वार खोलेंगे। शनिदेव का शुभ प्रभाव आपके जीवन में नई भूमिका का सूत्रपात करेगा इसलिए इस वर्ष कोई भी बड़े से बड़ा कार्य करना हो अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो अवसर बेहद अनुकूल रहेगा। राजनीतिज्ञों और प्रशासकों के लिए तो यह वर्ष किसी वरदान से कम नहीं है। उच्चाधिकारियों से संबंध मजबूत बनेंगे। आयके साधन और बढ़ेंगे। आप में नई ऊर्जाशक्ति का संचार होता रहेगा। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी। प्रेमसंबंधी मामलों में भी प्रगाढ़ता आएगी किंतु वह दीर्घकालिक नहीं रहेगा। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो यह वर्ष आपकी सफलताओं के लिए जाना जाएगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए थोड़ा कठिन प्रयास करने होंगे। शिक्षा के प्रति लापरवाही आपके लिए घातक सिद्ध हो सकती है सावधान रहें। कई धार्मिक यात्राएं करेंगे। धर्म-कर्म के मामलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान-पुण्य भी करेंगे। आध्यात्मिक उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। वर्षपर्यंत ग्रहों के शुभप्रभाव से आपकी सफलताओं का ग्राफ 80 प्रतिशत तक रहेगा।

  • जनवरी- अत्यधिक भाग-दौड़ और धार्मिक यात्राओं का आनंद मिलेगा। धर्मार्थ कार्यों में खूब खर्च भी करेंगे। संतान संबंधी चिंता परेशान करेगी।
  • फरवरी- शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना बेहतर रहेगा। असहाय लोगों की मदद के लिए आगे आएंगे।
  • मार्च- आय के संसाधन तो बढ़ेंगे ही लिए गए निर्णयों की सराहना भी होगी। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। षड्यंत्र का शिकार होने से बचें।
  • अप्रैल- विवादित मामले कोर्ट से बाहर ही सुलझाएं। नौकरी में पदोन्नति और सम्मान वृद्धि के योग बन रहे हैं। उच्चाधिकारियों से भी सहयोग के योग बन रहे हैं।
  • मई- सफलताओं का सिलसिला चलता रहेगा। स्वास्थ्य विशेष करके दाहिनी आंख से संबंधित समस्या से बचें। रणनीतियों को गोपनीय रखें।
  • जून-साहस-पराक्रम की वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों और आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए समय बेहतरीन संतान प्राप्ति के योग।
  • जुलाई- चुनाव से संबंधी निर्णय लेना बेहतर रहेगा। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। आर्थिकपक्ष मजबूत होगा। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग। 
  • अगस्त- प्रशासनिक क्षमता बढ़ेगी। लिए गए निर्णयों की सराहना होगी। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। महंगी वस्तुओं का भी क्रय करेंगे।
  • सितंबर- व्यापार में आशानुरूप उन्नति होगी। योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। यात्रा सावधानी पूर्वक करें।
  • अक्तूबर- सम्बंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। पारिवारिक कलह के कारण मानसिक अशांति रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति अधिक ध्यान दें।
  • नवंबर- किए गए कार्यों की सराहना होगी। धर्म और आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। असहाय लोंगों की मदद और ट्रस्टों में दान-पुण्य भी करेंगे।
  • दिसंबर-अत्यधिक भाग-दौड़ के कारण थकान का अनुभव करेंगे। परिवार के छोटे सदस्यों से मतभेद बढ़ने न दें। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी।
  • जब आप मुस्करा उठेंगे
  • नवंबर-दिसंबर के मध्य गोचर-ग्रहों में हुए अप्रत्याशित परिवर्तन आपको बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। कार्य-व्यापार में उन्नति तो होगी ही उच्चाधिकारियों से भी संबंध मजबूत बनेंगे। ऐसे में हर तरफ से मिल रहे सुखद समाचार आपको  मुस्कराने पर विवश कर देंगे।
  • उपाय- मई के आरंभ तक बृहस्पति आपके हानि भाव में गोचर करेंगे अतः उनकी प्रसन्नता के लिए ‘ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः’ मंत्र का जप करें। पीले वस्त्र, सुगंधित पदार्थ और धार्मिक ग्रंथों का दान करें।

राशिफल 2024 अंक ज्योतिष राशिफल 2024
प्रेम राशिफल 2024 ग्रहण 2024
कैलेंडर 2024 अमावस्या 2024
प्रदोष व्रत अन्नप्राशन संस्कार मुहूर्त 2024
पूर्णिमा गृह प्रवेश मुहूर्त 2024
विवाह मुहूर्त 2024 एकादशी 2024

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें