फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mesh Rashifal 2024: मेष राशि वाले नाम राशि के आधार पर जानें वर्ष 2024 का अपना भविष्य

Mon, 01 Jan 2024 10:17 AM IST
विनोद शुक्ला पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य

सार

 नए वर्ष 2024 का आरंभ आपके लिए बेहतरीन सफलता कारक रहेगा। पहली तिमाही पूर्णरूप से आपके नाम रहेगी। कार्य व्यापार में उन्नति तो होगी ही सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेष राशि 2024 
विज्ञापन

चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ।
शुभ अंक- 09
राशि स्वामी- मंगल
शुभ तारीखें- 09, 18 और 27
शुभ माह- मार्च, जून, सितंबर और दिसंबर
शुभ दिन- रविवार, मंगलवार और बृहस्पतिवार
शुभ रत्न- मूंगा, माणिक और पुखराज
  • नए वर्ष 2024 का आरंभ आपके लिए बेहतरीन सफलता कारक रहेगा। पहली तिमाही पूर्णरूप से आपके नाम रहेगी। कार्य व्यापार में उन्नति तो होगी ही सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। इस वर्ष किसी भी तरह के चुनाव से संबंधित निर्णय लेना चाह रहे हों तो अवसर अच्छा है। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी। दांपत्य जीवन में भी मधुरता आएगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति के भी योग बनेंगे। मई से ग्रह गोचर में कुछ परिवर्तन आने के फलस्वरूप आर्थिक पक्ष तो मजबूत होगा ही काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलेगा। अपनी वाणी कुशलता के बलपर कठिन परिस्थितियों को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। किसी महंगी वस्तु का क्रय करेंगे। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद भी हल होंगे। सफलताओं का सिलसिला तो चलता रहेगा किंतु, राहु का अशुभ प्रभाव अत्यधिक भाग-दौड़ और मानसिक परेशानी का कारण भी बन सकता है। दूसरे देश के लिए वीजा का आवेदन करना हो तो यह वर्ष आपके लिए श्रेष्ठतम रहेगा। वर्ष पर्यंत आपकी सफलता का औसत 75 प्रतिशत तक रहेगा।
  • जनवरी- मान-सम्मान की वृद्धि और कारोबार में उन्नति होगी। विदेश यात्रा के योग बनेंगे। मेहनत कम आमदनी ज्यादा रहेगी। संतान प्राप्ति के योग हैं।
  • फरवरी-  उच्चाधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। किए गए कार्यों की सराहना होगी। मकान-वाहन क्रय के योग। योजनाओं को गोपनीय रखें।
  • मार्च-  आय के साधनों में वृद्धि होगी। दिया गया धन वापस मिलने की उम्मीद। योजनाएं कारगर रहेगी। उच्चाधिकारियों से सहयोग के योग।
  • अप्रैल- कामयाबी की दृष्टि से माह बेहतरीन रहेगा। यात्रा-देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस और यात्रा हेतु प्रयास करें।
  • मई- प्रतीक्षित परिणाम सुखद रहेंगे। शोधपरक और आविष्कारक कार्यों में सफलता मिलेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी और यात्राएं होंगी।
  • जून- कार्य-व्यापार में उन्नति होगी। प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। विदेश में पढ़ाई करने जाने का प्रयास कर रहे हों तो समय बेहतर है।
  • जुलाई- वैवाहिक वार्ता की सफलता में और समय लगेगा। व्यापार में उन्नति होगी। सर्विस के लिए प्रयास करना बेहतर रहेगा। मुकदमों में सफलता मिलेगी।
  • अगस्त- आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। परिवार में अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें।
  • सितंबर- लिए गए निर्णयों की सराहना होगी। अपने साहस के बलपर कठिन परिस्थितियों पर भी विजय प्राप्त करेंगे। संतान प्राप्ति के योग।
  • अक्टूबर- दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए प्रेम प्रसंग का भी योग। प्रेम विवाह की दृष्टि से भी समय बेहतर रहेगा। 
  • नवंबर- सफलताओं के बावजूद मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। यात्रा सावधानी पूर्वक करें और सामान चोरी होने से भी बचाएं।
  • दिसंबर- नौकरी में नए अनुबंध प्राप्ति के योग हैं। स्थान परिवर्तन के लिए प्रयास कर सकते हैं। सम्मान अथवा पुरस्कार की प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
  • जब आप मुस्करा उठेंगे...
  • अप्रैल-मई के मध्य गोचर ग्रहों की सुखद स्थितियां आपके लिए सफलताओं के नए द्वार खोलेंगी। इस अवधि में जो भी कार्य करेंगे उसी में सफल रहेंगे। सामाजिक पद प्रतिष्ठा तो बढ़ेगी ही हर तरफ से मिल रहे सुखद समाचार आपको मुस्कराने पर विवश कर देंगे।
उपाय- वर्ष पर्यंत राहु आपके हानि भाव में गोचर करेंगे, इसलिए राहु का तांत्रिक मंत्र ‘ॐ भ्रां भ्रीं भ्रौं सः राहवे नमः’। का जप और जरूरतमंद लोगों को नीले वस्त्र, नारियल और कंबल दान करने से अशुभ प्रभाव में कमी आएगी। 
राशिफल 2024 अंक ज्योतिष राशिफल 2024
प्रेम राशिफल 2024 ग्रहण 2024
कैलेंडर 2024 अमावस्या 2024
प्रदोष व्रत अन्नप्राशन संस्कार मुहूर्त 2024
पूर्णिमा गृह प्रवेश मुहूर्त 2024
विवाह मुहूर्त 2024 एकादशी 2024
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें