फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Sade Sati 2025: अगले साल इन राशियों पर शुरू हो जाएगी शनि की शाढ़ेसाती और ढैय्या, शनिदेव का रहेगा प्रकोप

Wed, 10 Jul 2024 01:05 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल 2025 में शनि अपनी राशि बदलेंगे जिससे कुछ राशि को साढ़ेसाती से मुक्ति मिल जाएगी तो कुछ पर साढ़ेसाती का प्रभाव शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन
कुंभ राशि में शनि देव विराजमान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनि का नाम आते ही लोगों के मन में डर समा जाता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि को क्रूर ग्रह माना गया है और जब भी ये अपनी चाल में बदलाव करते हैं तो इनका व्यापक असर सभी राशियों के ऊपर पड़ता है। शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं और शनि के राशि बदलने पर कुछ राशियों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या शुरू हो जाती है, वहीं कुछ राशियों पर चल रही साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव खत्म हो जाता है। शनि एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं फिर इसके बाद दूसरी राशि में जाते हैं। आपको बता दें कि शनि अभी अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान हैं और अगले साल शनि कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शनि के मीन राशि में प्रवेश करने पर कुछ राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी। वहीं शनि के साल 2025 में राशि परिवर्तन करने पर कुछ राशियों पर साढ़ेसाती और कुछ पर ढैय्या शुरू हो जाएगी। आइए जानते हैं साल 2025 में शनि के राशि परिवर्तन पर किन-किन राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। 

विज्ञापन


साल 2025 में इन राशि वालों पर शुरू होगी साढ़ेसाती
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी शनि अपनी राशि बदलते हैं तो इसका असर राशियों पर जरूर पड़ता है। शनि साल 2025 में गुरु की राशि मीन में प्रवेश करेंगे। शनि के मीन राशि में प्रवेश करने पर मकर राशि वालों पर चल रही साढ़ेसाती का अंतिम चरण पूरा हो जाएगा और इन्हे मुक्ति मिल जाएगी। साल 2025 में शनि के राशि परिवर्तन करने पर मेष राशि वालों पर साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू हो जाएगा। इसके अलावा कुंभ और मीन राशि पर साढ़ेसाती का प्रभाव बरकरार रहेगा। इस तरह से साल 2025 में कुंभ, मीन और मेष राशि पर साढ़ेसाती रहेगी। इन तीन राशियों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव होने से इनको भाग्य का साथ कम मिलेगा। कार्यों में सफलताएं काफी प्रयास करने के बाद ही मिलेगी। नौकरी में कम अवसरों की प्राप्ति होगी। धन लाभ के मौके सीमित मिलेंगे। 

इन राशियों पर शनि की ढैय्या होगी शुरू
शनि के अगले साल मीन राशि में गोचर करने से कर्क और वृश्चिक राशि पर चल रही ढैय्या खत्म हो जाएगी। वहीं सिंह और धनु राशि के जातकों पर शनि का ढैय्या शुरू हो जाएगी। ऐसे में साल 2025 में इन राशि के जातकों को संभलकर चलना होगा। 

राशि शनि की साढ़ेसाती
मेष 29 मार्च 2025 से 31 मई 2032 तक
वृषभ 3 जून 2027 से 13 जुलाई 2034 तक
मिथुन 8 अगस्त 2029 से 27 अगस्त 2036 तक
कर्क 31 मई 2032 से 22 अक्टूबर 2038 तक
सिंह 13 जुलाई 2034 से 29 जनवरी 2041 तक
कन्या 27 अगस्त 2036 से 12 दिसंबर 2043 तक
तुला 22 अक्टूबर 2038 से 8 दिसंबर 2046 तक
वृश्चिक 28 जनवरी 2041 से 3 दिसंबर 2049 तक
धनु राशि 12 दिसंबर 2043 से 3 दिसंबर 2049 तक
मकर राशि साढ़ेसाती जारी और 29 मार्च 2025 को समाप्त 
कुंभ 24 जनवरी 2022 से जारी और 3 जून 2027 को समाप्त
मीन साढ़ेसाती का दूसरा चरण जारी

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें