फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Scorpio Weekly Horoscope (01-07 Jan): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 31 Dec 2023 12:31 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में मनचाही सफलता मिलती हुई नजर आएगी। आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों का सहयोग और समर्थन मिलेगा।
विज्ञापन
Scorpio Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृश्चिक

विज्ञापन

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में मनचाही सफलता मिलती हुई नजर आएगी। आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्ति को कार्यक्षेत्र में उनकी विशेष उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जा सकता है। यदि आप अपनी नौकरी में बदलाव की सोच रहे थे तो आपको इस सप्ताह कहीं अच्छी जगह से आफर आ सकता है। आपके कद एवं पद में वृद्धि के पूरे योग बन रहे हैं। यदि आप किसी परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हैं तो आपको इस सप्ताह बड़ी सफलता मिल सकती है।

व्यवसाय की दृष्टि से यह पूरा सप्ताह आपके लिए शुभ है। आपके कारोबार में लगातार वृद्धि होती हुई नजर आएगी। व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्राएं शुभ और लाभप्रद साबित होंगी। युवा वर्ग का इस पूरे सप्ताह अधिकांश समय मौज मस्ती करते हुए बीतेगा। इस सप्ताह विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। यदि आप अब तक सिंगल हैं तो आपके जीवन में मनचाहे व्यक्ति का प्रवेश हो सकता है। कुल मिलाकर प्रेम प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी के पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। ससुराल पक्ष से विशेष सहयोग की प्राप्ति होगी। सेहत की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय थोड़ा प्रतिकूल है। इस दौरान आपको अपना खानपान और दिनचर्या सही रखते हुए मौसमी बीमारी के प्रति सतर्क रहना चाहिए। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में सात बार चालीसा का पाठ करें।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें