तुला राशि के जातकों की इस सप्ताह बात से बात बनेगी और बात से ही बात बिगड़ेगी। ऐसे में आपको लोगों के साथ बातचीत या कोई बड़ी डील करते हुए विनम्रता से बात-व्यवहार करना फायदेमंद साबित होगा तो वहीं इस सलाह की अनदेखी करने पर आपको बड़ा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यक्षेत्र पर अपने जूनियर के साथ अच्छे ढंग से पेश आना चाहिए तथा किसी भी तरह से उनका अपमान करने से बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में किसी की गलत बात का समर्थन करने से बचें तथा किसी के साथ हंसी-मजाक करते समय भूलकर भी ऐसी बात न कहें जिससे किसी का दिल दुखे, अन्यथा आपके वर्षों से बने-बनाए संबंध टूट सकते हैं।
सप्ताह के पूर्वाध के मुकाबले उत्तरार्ध आपके लिए राहत भरा रहने वाला है। इस दौरान आपको शुभता और सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से लंबे समय से अटके काम में प्रगति आएगी। इस दौरान आपके सत्ता सरकार से जुड़े लोगों के साथ संबंध बनेंगे। इस दौरान आप स्वजनों एवं शुभचिंतकों से मिल रहे सहयोग और समर्थन के कारण भविष्य में दो कदम आगे बढ़कर ही काम करने की सोचेंगे।
रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रह सकता है। भूमि-भवन आदि के संबंध में स्वजनों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। किसी तीसरे व्यक्ति की जरूरत से ज्यादा दखलंदाजी से आपके रिश्ते में कुछ खटास आ सकती है। दांपत्य जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए अपने रिश्ते के प्रति ईमानदार रहें और जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें।
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की सफेद चंदन से पूजा तथा शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।