फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Leo Weekly Horoscope (12 to 18 August): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 11 Aug 2024 04:38 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सिंह राशि

विज्ञापन

सिंह राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह की शुरुआत भले ही थोड़ी उतार-चढ़ाव भरी रहने वाली हो लेकिन उत्तरार्ध तक चीजें एक बार फिर पटरी पर लौटती हुई नजर आएंगी। ऐसे में सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह यदि किसी कार्य में मनचाही सफलता न मिले तो निराश होने की बजाय लगातार उस दिशा में प्रयास करते रहना उचित रहेगा।


सप्ताह के पूर्वार्ध में आप अपने करियर और कारोबार को लेकर अधिक व्यस्त रहने वाले हैं। इस दौरान आपके सिर पर अचानक से कुछ बड़े खर्चे सामने आ सकते हैं, जिसे पूरा करने के लिए आपको उधार तक लेना पड़ सकता है। इस दौरान आपको कामकाज के सिलसिले में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। 

विज्ञापन


सप्ताह के मध्य में आप अपने करियर अथवा कारोबार में पूर्व में की गई गलतियों को सुधारने का प्रयास करते हुए नजर आएंगे और खास बात यह कि इसका आपको सकारात्मक परिणाम भी सप्ताह के उत्तरार्ध में देखने को मिलेगा। इस दौरान किसी व्यक्ति विशेष की मदद से निजी जीवन से जुड़ी समस्या का समाधान खोजने में आप कामयाब हो सकते हैं। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को सप्ताह के उत्तरार्ध में बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाने के लिए आप दूसरों के उपर अपने विचार थोपने का प्रयास न करें। 
विज्ञापन


सप्ताह के मध्य में आपका परिवार के किसी सदस्य के साथ मतभेद हो सकता है, जिसके चलते आप कुछ लोगों से उचित दूरी बना लेंगे। प्रेम संबंध सामान्य बने रहेंगे। कठिन समय में लव पार्टनर आपका संबल बनेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह थोड़ा नरम रहेगा। ऐसे में खानपान और दिनचर्या का पूरा ख्याल रखें। 

 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की केसर का तिलक लगाकर पूजा एवं नारायण कवच का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें