फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Capricorn Weekly Horoscope (19 to 25 august 2024 ): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 19 Aug 2024 03:41 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Saptahik Makar Rashifal: सप्ताह के उत्तरार्ध में करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा थकान भरी तथा उम्मीद से कम फलदायाी होने पर आपका मन थोड़ा खिन्न रह सकता है। 
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मकर राशि

विज्ञापन

मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आप अपने करियर-कारोबार में आ रही अड़चनों को लेकर चिंतित रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र और कारोबार के अलावा निजी जीवन से जुड़ी समस्याएं भी आपकी बड़ी चिंता का कारण बनेंगी। हालांकि जीवन के कठिन समय में आपके शुभचिंतक एवं परिजन काफी मददगार साबित होंगे और काफी हद तक आप इन समस्याओं का समाधान खोजने में भी कामयाब होंगे।

सप्ताह के मध्य में किसी भी कार्य को करते समय विशेष सावधानी बरतें। इस दौरान जल्दबाजी या असमंजस की स्थिति में लिया गया निर्णय आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इस दौरान स्वजनों के साथ बात-व्यवहार करते समय विनम्रता से पेश आएं अन्यथा लंबे समय से बने हुए रिश्तों में दरार आ सकती है। इस सप्ताह खर्च की अधिकता के चलते आपका बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सप्ताह के उत्तरार्ध में करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा थकान भरी तथा उम्मीद से कम फलदायाी होने पर आपका मन थोड़ा खिन्न रह सकता है। यदि आप किसी प्रोजेक्ट के पास होने अथवा डील के होने का इंतजार कर रहे हैं तो उसमें थोड़ा विलंब हो सकता है। मकर राशि के जातकों को अपने प्रेम संबंध को बेहतर बनाने के लिए लव पार्टनर की फीलिंग्स को हर्ट करने से बचना होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर के किसी बुजुर्ग व्यक्ति की खराब सेहत आपकी चिंता का कारण बनेगी। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में चालीसा का सात बार पाठ करें तथा मंगलवार के दिन चोला चढ़ाएं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें