इस सप्ताह आप अपने काम में खूब मन लगाकर काम करेंगे और आपको उसका रिजल्ट भी मिलता हुआ नजर आएगा, लेकिन इसके साथ आपको अपनी दिनचर्या और सेहत का भी ख्याल रखना होगा अन्यथा शारीरिक एवं मानसिक पीड़ा झेलनी पड़ सकती है।
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य को लिए है। इस सप्ताह आपके द्वारा किए गये प्रयास सफल होंगे और आपको खासा लाभ भी होगा लेकिन ध्यान रहे कि जोश में आकर होश न बिल्कुल न खोएं अन्यथा लाभ का प्रतिशत कम हो सकता है। इस सप्ताह आप अपने काम में खूब मन लगाकर काम करेंगे और आपको उसका रिजल्ट भी मिलता हुआ नजर आएगा, लेकिन इसके साथ आपको अपनी दिनचर्या और सेहत का भी ख्याल रखना होगा अन्यथा शारीरिक एवं मानसिक पीड़ा झेलनी पड़ सकती है। ऐसी परेशानियों से बचने के लिए अपने समय और ऊर्जा का प्रबंधन करके चलें।
यदि आप अपने कारोबार का विस्तार करने की सोच रहे थे तो इस सप्ताह आपका यह ख्वाब पूरा होता हुआ नजर आएगा। इस संबंध में की गई यात्रा सुखद एवं मनचाहा लाभ देने वाली साबित होगी। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की कामना पूरी होगी और उसमें खासा लाभ भी प्राप्त होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों में बड़ी धन राशि खर्च कर सकते हैं। किसी प्रिय चीज की प्राप्ति अथवा घर के किसी व्यक्ति की बड़ी सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर जल चढ़ाएं एवं शिवमहिम्न स्तोत्र का पाठ करें।