फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virgo Weekly Horoscope ( 22 to 28 July): जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 21 Jul 2024 03:58 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Saptahik kanya Rashifal:यदि आप किसी योजना अथवा व्यवसाय में धन निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आपको ऐसा करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लेना चाहिए तथा जोखिम भरी योजनाओं में पैसा लगाने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्या राशि 

विज्ञापन

कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आपको अपने कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सतर्क रहते हुए अपने काम को समय पर बेहतर तरीके से पूरा करने का प्रयास करना चाहिए अन्यथा आप अपने बॉस के गुस्से के शिकार हो सकते हैं। आपकी छोटी सी भूल आपके बड़े अपमान का कारण बन सकती है। सप्ताह की शुरुआत में आपको कार्यों को पूरा करने अधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ सकता है। इस दौरान कारोबारी और वित्तीय मामले आपको बहुत ज्यादा व्यस्त रखेंगे। यदि आप किसी योजना अथवा व्यवसाय में धन निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आपको ऐसा करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लेना चाहिए तथा जोखिम भरी योजनाओं में पैसा लगाने से बचना चाहिए।
विज्ञापन


सप्ताह के मध्य में कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा थकान भरी तथा अपेक्षा से कम फल प्रदान करने वाली साबित होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से कुछ बड़े खर्च आ सकते हैं, जिसके लिए आपको धन उधार लेना भी पड़ सकता है। इस दौरान परिवार में किसी की खराब सेहत आपकी चिंता का कारण बनेगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को कठिन परिश्रम करने पर ही मनचाही सफलता प्राप्त होगी। प्रेम प्रसंग में उतावलेपन से बचें और अपने पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा तथा श्री हरि विष्णु की पूजा में नारायण कवच का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें