फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virgo Weekly Horoscope (12 to 18 August): जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 11 Aug 2024 04:40 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Virgo Weekly Horoscope: कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह करियर-कारोबार से लेकर निजी जीवन से जुड़ी समस्याएं घेरे रहने वाली हैं। 
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्या राशि 

विज्ञापन

कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह करियर-कारोबार से लेकर निजी जीवन से जुड़ी समस्याएं घेरे रहने वाली हैं। जिनका सामना आपको बड़ी सूझबूझ और धैर्य से करना होगा। सप्ताह की शुरुआत में आपके कामकाज में अड़ंगे आते हुए नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर से सहयोग और समर्थन और सहयोग भी बामुश्किल मिल पाएगा। इस दौरान आपके विरोधी आपकी किसी भी नई शुरुआत को परवान नहीं चढ़ने देंगे। कन्या राशि के जातकों को सप्ताह के पूर्वार्ध में आवेश में आकर या फिर जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए। कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह ऐसी गलती करने से बचना होगा जो उनके दामन में दाग लगाने का कारण बन जाए। यदि आप उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत थे आपको इससे जुड़े शुभ समाचार प्राप्ति के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।

सप्ताह के उत्तरार्ध का समय नौकरीपेशा लोगों के लिए थोड़ा कठिनाई भरा रहेगा। इस दौरान उनका अनचाही जगह पर तबादला या फिर अनचाहा कार्य सौंपा जा सकता है। इस दौरान आपके संसाधनों की कमी रहेगी लेकिन फिर भी आप बड़ी महत्वकांक्षाएं पाले रहेंगे। कन्या राशि के जातक इस दौरान किसी से ऐसा वादा न करें जिसे पूरा करना उन्हें भविष्य में कठिन साबित हो।

विज्ञापन


प्रेम और आकर्षण में अंतर होता है, कन्या राशि के जातकों को इसे अच्छी तरह से समझना होगा। पूर्व में चले आ रहे प्रेम संबंध को मजबूत बनाए रखने के लिए सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और बेवजह उसका प्रदर्शन करने से बचें। 

 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश की पूजा में गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें