फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagittarius Weekly Horoscope (8 To 14 April): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 07 Apr 2024 03:22 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सप्ताह की शुरुआत में अचानक से आए कुछेक बड़े खर्चे और पूर्व में चली आ रही देनदारी को चुकता करने के लिए बड़ी धनराशि खर्च करनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
Saggitarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनु

विज्ञापन

धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित हो सकता है। इस सप्ताह आप कार्यक्षेत्र एवं निजी जीवन से जुड़ी तमाम चुनौतियों का पूर्व में आंकलन करने से चूक सकते हैं, जिसके चलते आपको तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में अचानक से आए कुछेक बड़े खर्चे और पूर्व में चली आ रही देनदारी को चुकता करने के लिए बड़ी धनराशि खर्च करनी पड़ सकती है। इस दौरान आय के मुकाबले खर्च की अधिकता के चलते आपका बना-बनाया बजट गड़बड़ा सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में मिले टारगेट को पूरा करने के लिए मशीन की तरह काम करना पड़ सकता है। नतीजतन आपके भीतर न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक थकान भी बनी रहेगी।
विज्ञापन


धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह न तो किसी भी प्रकार के विवाद को जन्म देना चाहिए और न ही किसी भी प्रकार के विवाद में अथवा झमेले में खुद को फंसाना चाहिए। किसी भी मसले को आपसी बातचीत या फिर कहें संवाद के जरिए सुलझाना बेहतर रहेगा। यदि आप व्यवसाय सेे जुड़े हैं तो इस सप्ताह आप कारोबार से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला मार्केट के हालात को देखते हुए लें और जोखिम भरे निवेश से बचें। सप्ताह के उत्तरार्ध में समझदारी की साथ की जाने वाली बिजनेस की डील बड़े लाभ का कारण बन सकती है। निजी संबंधों को बेहतर बनाए रखने के लिए लोगों की सुनें ज्यादा और बोले कम। प्रेम संबंध में लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें। कठिन समय में जीवनसाथी आपका संबल बने। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा में गुड़ एवं तुलसी दल चढ़ाकर पूजा तथा नारायण कवच का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें