Saptaaik Kumbh Rashifal: किसी के साथ हाल ही में हुई मित्रता प्रेम संबंध में तब्दील हो सकती है। इस सप्ताह आप अपना अधिक समय अपने लव पार्टनर अथवा लाइफ पार्टनर के साथ बिताने का प्रयास करेंगे।
कुंभ राशि के जातकों को सप्ताह के पूर्वार्ध में अति उत्साह से बचने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान जल्दबाजी अथवा अति आत्मविश्वास के कारण आपके बनते काम भी बिगड़ सकते हैं। ऐसे में किसी भी कार्य को धैर्यपूर्वक और सलीके से करने का प्रयास करें। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपके घर-परिवार में पैतृक संपत्ति आदि को लेकर विवाद हो सकता है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको इस सप्ताह धन का लेन-देन सावधानी के साथ करना चाहिए। यदि आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपको चीजों को क्लीयर करते हुए आगे बढ़ना उचित रहेगा।
इस सप्ताह यदि आप बुद्धिमानी के साथ अपनी उर्जा और समय का सदुपयोग करते हैं तो आपको कार्यों में उम्मीद से अधिक सफलता भी मिल सकती है। कार्य विशेष में सफलता पाने के लिए सप्ताह के मध्य का समय आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान आपको घर और बाहर दोनों जगह शुभचिंतकों का भरपूर सहयोग और समर्थन मिलेगा। संतान से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान निकल आने पर सुकून मिलेगा। जो लोग एक ही तरह का कार्य करते हुए उब गये हैं, वे नये प्रोजेक्ट पर आगे बढ़ सकते हैं।
इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों का विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। किसी के साथ हाल ही में हुई मित्रता प्रेम संबंध में तब्दील हो सकती है। इस सप्ताह आप अपना अधिक समय अपने लव पार्टनर अथवा लाइफ पार्टनर के साथ बिताने का प्रयास करेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से परिवार संग पिकनिक-पर्यटन का प्रोग्राम बन सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर जल चढ़ाकर लिंगाष्टकं स्तोत्र का पाठ करें।