फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mithun Rashifal 2024: मिथुन राशि वाले नाम राशि के आधार पर जानें वर्ष 2024 का अपना भविष्यफल

Tue, 02 Jan 2024 10:03 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Gemini Yearly Horoscope 2024 Predictions In Hindi:- वर्ष का आरंभ सफलताओं के बावजूद कहीं न कहीं पारिवारिक तनाव और कलह का सामना करवायेगा। कई बार आपका कार्य होते-होते रुक जाएगा किंतु हताश न हों अंततः सफलता आपको ही मिलेगी।
विज्ञापन
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिथुन राशि 2024

विज्ञापन

का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा
शुभ अंक- 05
राशि स्वामी- बुध 
शुभ तारीखें- 05, 14 और 23 
शुभ दिन- बुधवार, शुक्रवार और शनिवार
शुभ रंग- हरा, फिरोजी, नीला और काला
शुभ माह- जनवरी, मई, अगस्त और अक्तूबर
शुभ रत्न- पन्ना, हीरा और नीलम 

Mithun Rashifal 2024: वर्ष का आरंभ सफलताओं के बावजूद कहीं न कहीं पारिवारिक तनाव और कलह का सामना करवायेगा। कई बार आपका कार्य होते-होते रुक जाएगा किंतु हताश न हों अंततः सफलता आपको ही मिलेगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति के भी योग बनेंगे। प्रेम विवाह संबंधी वार्ता सफल रहेगी। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए तो यह वर्ष वरदान की तरह है। किसी भी तरह का चुनाव लड़ना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह-गोचर वर्षपर्यंत बेहद अनुकूल रहेंगे। नौकरी में भी पदोन्नति तथा स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे। सरकारी विभागों के प्रतीक्षित कार्य भी संपन्न होंगे किसी भी तरह के नए टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह स्थितियों बेहद अनुकूल रहेगी। गुप्त शत्रुओं से बचते रहें। विवादित मामले कोर्ट-कचहरी से बाहर ही सुलझाएं। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद भी हल होंगे। मकान एवं वाहन का भी क्रय कर सकते हैं। तमाम खट्टे-मीठे अनुभवों के साथ आपकी सफलताओं का ग्राफ 80 प्रतिशत तक रहेगा।

  • जनवरी- सफलताएं मिलेंगी किंतु मानसिक पीड़ा का भी सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य विशेष करके चर्म रोग संबंधी समस्या से सावधान रहें।
  • फरवरी-आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। लिए गए निर्णयों की सराहना होगी। धार्मिक ट्रस्टों तथा अनाथालय आदि में भी खूब दान-पुण्य करेंगे।
  • मार्च- वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से भी सहयोग के योग। साझा व्यापार से लाभ होगा। नये प्रेम प्रसंग की शुरुआत होगी।
  • अप्रैल- रोजगार के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे। रचनात्मक कार्यों में सफलता रहेगी। नए मेहमान के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा।
  • मई- सफलताओं के बावजूद मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा। अप्रिय समाचार के भी योग। यात्रा में सामान चोरी होने से बचाएं।
  • जून- विदेश यात्रा और दूसरे देश के लिए वीजा का आवेदन करना सफल रहेगा। अत्यधिक खर्च और भाग दौड़ से आर्थिक तंगी के योग ।
  • जुलाई- सफलताओं का सिलसिला चलता रहेगा। साहस-पराक्रम की वृद्धि होगी। नौकरी में भी परिवर्तन, सम्मान वृद्धि और पदोन्नति के योग। 
  • अगस्त- प्रतियोगी छात्रों के लिए माह बेहतरीन रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति  के योग।
  • सितंबर- ऊर्जाशक्ति की वृद्धि होगी। जिद और आवेश को नियंत्रित रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। व्यर्थ विवादों से दूर ही रहें।
  • अक्तूबर- नौकरी में पदोन्नति तथा नए अनुबंध प्राप्ति के योग। संबंधियों से भी सुखद समाचार की प्राप्ति। परिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
  • नवंबर- रणनीतियों तथा योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें।
  • दिसंबर- रणनीतियां कारगर सिद्ध होंगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। वैवाहिक वार्ता भी सफल रहेगी।

जब आप मुस्करा उठेंगे
फरवरी-मार्च में गोचर ग्रहों की बनी हुई शुभ परिणामदायक स्थितियां आपको कामयाबियों के चरम तक ले जाएंगी। कार्य-व्यापार में जैसी सफलता चाहेंगे हासिल करेंगे। ऐसे में मित्रों तथा सम्बन्धियों द्वारा मिल रही प्रशंसा आपको मुस्कराने पर विवश कर देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उपाय
वर्षपर्यंत केतु के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए श्रीगणेश जी और केतु की पूजा-आराधना तथा उनके मंत्रों का जप करके आप केतु के द्वारा पड़ रहे दुष्प्रभावों से बच सकते हैं।
राशिफल 2024 अंक ज्योतिष राशिफल 2024
प्रेम राशिफल 2024 ग्रहण 2024
कैलेंडर 2024 अमावस्या 2024
प्रदोष व्रत अन्नप्राशन संस्कार मुहूर्त 2024
पूर्णिमा गृह प्रवेश मुहूर्त 2024
विवाह मुहूर्त 2024 एकादशी 2024

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें