Ganga Dussehra 2024: आज गंगा दशहरा का पावन त्योहार मनाया जा रहा है। यह पर्व हर साल ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। पुराणों के अनुसार ज्येष्ठ शुक्ल दशमी, हस्त नक्षत्र में देवी गंगा शिव जी की जटाओं से निकलकर धरती पर आई थीं। इसलिए इस दिन को उनके नाम के रूप में मनाया जाता है। गंगा दशहरा के शुभ दिन पर मां गंगा की विधिपूर्वक पूजा करने का विधान है। इस साल यह तिथि बेहद शुभ होने वाली है, क्योंकि इस बार गंगा दशहरा पर अमृत सिद्धि योग का निर्माण होगा। इस योग में स्नान और ध्यान करने से व्यक्ति को कई तरह के लाभ प्राप्त होते हैं। ज्योतिष में अमृत सिद्धि योग को बहुत शुभ माना गया है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गंगा दशहरा पर 'गंगा स्नान' करने से व्यक्ति को सभी पापों से मुक्ति मिलती हैं और सुख-समृद्धि के आशीर्वाद की प्राप्ति होती है। इस दिन भगवान शिव की पूजा करना भी बेहद शुभ होता है, क्योंकि गंगा नदी शिवजी की जटाओं से निकलती हैं। इस दौरान दान करने का खास महत्व है, इससे व्यक्ति के भाग्य में वृद्धि होती है। ऐसे में राशि अनुसार कुछ चीजों का दान करने से जीवन में खुशहाली बनी रहती हैं। ऐसे में आइए जान लेते हैं कि कौन सी राशि को क्या दान करना चाहिए।